फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rasika Dugal Net Worth: 'मिर्जापुर' से बीना त्रिपाठी के नाम से घर-घर प्रसिद्ध हुईं रसिका दुग्गल, जानिए नेटवर्थ

Mon, 01 Jul 2024 04:09 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 01 Jul 2024 04:09 PM IST
सार

जमशेदपुर में जन्मी रसिका दुग्गल 'मिर्जापुर 3' में भी बीना त्रिपाठी के किरदार में धमाल मचाएंगी। वेब सीरीज के ट्रेलर की रिलीज के बाद से लोग वेब सीरीज 'मिर्जापुर 3' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह वेब सीरीज पांच जुलाई को रिलीज होगी।

विज्ञापन
Rasika Dugal aka Beena Tripathi plays fantastic role in web series Mirzapur Season 3 knows her net worth
रसिका दुग्गल - फोटो : इंस्टाग्राम@rasikadugal

'मिर्जापुर 3' का ट्रेलर लॉन्च होते ही प्रशंसक सीरीज को देखने के लिए बेताब है। रसिका ने वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में पंकज त्रिपाठी (कालीन भइया ) की पत्नी बीना त्रिपाठी का किरदार निभाया है। वेब सीरीज में बीना का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री रसिका तीसरे भाग में काफी दमदार लुक में नजर आईं। ट्रेलर में रसिका की झलक दिखाई दी, जिसमें गुड्डू पंडित के कालीन भइया की कुर्सी पर बैठने पर बीना काफी खुश दिखाई दे रही हैं। वह कहती हैं- गुड्डू पंडित को कोई चैलेंज नहीं कर सकता है, ये मैसेज पूरे पूर्वांचल में गूंजना चाहिए।
Rasika Dugal aka Beena Tripathi plays fantastic role in web series Mirzapur Season 3 knows her net worth
रसिका दुग्गल - फोटो : सोशल मीडिया
'मिर्जापुर' में बीना का किरदार निभाकर रातों रात प्रसिद्धी पाने वाली रसिका 'मिर्जापुर 3' में भी अपने दमदार अभिनय से लोगों का मनोरंजन करती नजर आएंगी। 'मिर्जापुर' और 'मिर्जापुर-2' में उनके अभिनय को लोगों ने खूब सराहा। रसिका ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह 'मिर्जापुर' सीरीज से जुड़कर बेहद खुश हैं। 'मिर्जापुर' से पहले भी अच्छे किरदार निभाए थे, लेकिन उन्हें प्रसिद्धी 'मिर्जापुर' ने दिलाई और बीना त्रिपाठी के रोल से ही वह घर-घर पहचानी गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rasika Dugal aka Beena Tripathi plays fantastic role in web series Mirzapur Season 3 knows her net worth
रसिका दुग्गल - फोटो : सोशल मीडिया
रसिका ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'अनवर' से की थी। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं। इस सूची में 'स्मोकिंग', 'हाईजैक', 'औरंगजेब', 'बॉम्बे टॉकीज' जैसी तमाम फिल्में शामिल हैं। 'मिंटो' में रसिका के काम को पसंद भी किया गया, लेकिन उन्हें वह पहचान नहीं मिली, जिसे वह पाना चाहती थीं। इसी बीच, रसिका ने ओटीटी प्लेटफॉर्म की ओर रूख किया। 'मिर्जापुर' से पहले रसिका ने टीवीएफ की वेब सीरीज 'ह्यूमरसली योर्स' में अभिनय किया था, लेकिन उन्हें असली पहचान 'मिर्जापुर' वेब सीरीज से मिली। 'मिर्जापुर' वेब सीरीज में रसिका ने बीना त्रिपाठी के किरदार से हर किसी का दिल जीत लिया है।
विज्ञापन
Rasika Dugal aka Beena Tripathi plays fantastic role in web series Mirzapur Season 3 knows her net worth
रसिका दुग्गल - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'मिर्जापुर' में इंटीमेट सीन को लेकर बात करते हुए रसिका ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें रिहर्सल के दौरान ही समझ आ गया था कि वे उस माहौल में कंफर्टेबल हैं। उन्होंने निर्देशक की तारीफ करते हुए कहा कि वे सीन को लेकर काफी सेंसिटिव थे। मीडिया रिपोट्स के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 22 करोड़ रुपये है। रसिका वेब सीरीज के एक एपिसोड के लिए 2 लाख रुपये वसूल करती हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed