फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Auron Mein Kahan Dum Tha: इस दिन दस्तक देगी 'औरों में कहां दम था'! फिल्म की नई रिलीज डेट का हुआ खुलासा

Fri, 05 Jul 2024 08:34 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 05 Jul 2024 08:34 AM IST
सार

रोमांस थ्रिलर फिल्म औरों में कहां दम था' को लेकर दर्शक बेहद उत्सुक है। ऐसे में एक रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स 2 अगस्त को फिल्म को रिलीज करेंगे। हालांकि फिल्म की नई रिलीज डेट को लेकर मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

विज्ञापन
Ajay Devgn And Tabu Starrer Film Auron Mein Kahan Dum Tha will be Released on this Day As Per Reports
औरों में कहां दम था - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और तब्बू की आगामी फिल्म 'औरों में कहां दम था' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। पहले ये फिल्म 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। मगर फिर दर्शकों के उत्साह पर पानी फेरते हुए मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को आगे खिसका दिया। अब फिल्म की नई रिलीज डेट का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फिल्म अगस्त में रिलीज होगी।

Ajay Devgn And Tabu Starrer Film Auron Mein Kahan Dum Tha will be Released on this Day As Per Reports
औरों में कहां दम था - फोटो : वीडियो ग्रैब

रोमांस थ्रिलर फिल्म औरों में कहां दम था' को लेकर दर्शक बेहद उत्सुक हैं। ऐसे में एक रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स 2 अगस्त को फिल्म को रिलीज करेंगे। हालांकि फिल्म की नई रिलीज डेट को लेकर मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। मगर मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स इसे 2 अगस्त को रिलीज करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और जल्द ही वह इसकी घोषणा करेंगे।  

Maa Kaali Teaser: घोष परिवार के साथ हुई घटना को उजागर करती है 'मां काली', टीजर में दिखी दर्दनाक झलक

Ajay Devgn And Tabu Starrer Film Auron Mein Kahan Dum Tha will be Released on this Day As Per Reports
औरों में कहां दम था - फोटो : इंस्टाग्राम

रिपोर्ट में बताया गया है कि मेकर्स पहले इस फिल्म को जुलाई के दूसरे हफ्ते में रिलीज करने का विचार कर रहे थे। मगर किसी कारणवश उन्होंने 2 अगस्त को रिलीज करने का फैसला लिया है। सूत्रों के मुताबिक, प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन स्टारर कल्कि 2898 एडी के कारण 'औरों में कहां दम था' को आगे खिसका दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn And Tabu Starrer Film Auron Mein Kahan Dum Tha will be Released on this Day As Per Reports
औरों में कहां दम था - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn

'औरों में कहां दम था' के निर्माताओं ने हाल ही में एक पोस्ट साझा कर फिल्म की रिलीज में देरी की बात बताई थी। उन्होंने लिखा था, 'प्रिय मित्रों, प्रदर्शकों और वितरण बिरादरी के अनुरोध पर, हमने सामूहिक रूप से अपनी फिल्म 'औरों में कहां दम था' की रिलीज की तारीख बदलने का फैसला किया है। नई रिलीज की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।' 

View this post on Instagram

A post shared by FRIDAY FILMWORKS (@fridayfilmworks)

विज्ञापन
Ajay Devgn And Tabu Starrer Film Auron Mein Kahan Dum Tha will be Released on this Day As Per Reports
औरों में कहां दम था - फोटो : इंस्टाग्राम

ये अजय और तब्बू की साथ में दसवीं फिल्म है, ऐसे में इनके फैंस और उत्साहित हैं। रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म 'औरों में कहां दम था' का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है। अजय-तब्बू के अलावा इसमें जिमी शेरगिल, सई मांजरेकर और शांतनु माहेश्वरी भी अहम किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण पैनोरमा स्टूडियो द्वारा किया गया है। इसका संगीत ऑस्कर विजेता एमएम कीरवानी ने तैयार किया है।    

Indian 2: एसजे सूर्या को राम चरण की फिल्म की वजह से मिला 'इंडियन 2' में रोल, कहा- सीन देखकर चौंक जाएंगे लोग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed