{"_id":"69288f12ba8b1de30f00d302","slug":"ajay-devgn-movie-de-de-pyaar-de-2-day-14-box-office-collection-know-its-total-earning-2025-11-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"De De Pyaar De 2: ‘मस्ती 4’ और ‘120 बहादुर’ पर भारी पड़ रही ‘दे दे प्यार दे 2’, 14वें दिन कमाए इतने करोड़","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
De De Pyaar De 2: ‘मस्ती 4’ और ‘120 बहादुर’ पर भारी पड़ रही ‘दे दे प्यार दे 2’, 14वें दिन कमाए इतने करोड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Thu, 27 Nov 2025 11:19 PM IST
सार
De De Pyaar De 2 Day 14 BO Collection: अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 14 दिन हो चुके हैं। यह फिल्म पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्मों की कमाई पर भारी पड़ती दिख रही है। जानें कलेक्शन।
विज्ञापन
1 of 4
दे दे प्यार दे 2
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ रिलीज के 14 दिनों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अन्य फिल्मों की तुलना में ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। यह फिल्म 'मस्ती 4' और '120 बहादुर' से कमाई के मामले में कहीं आगे चल रही है। वहीं अजय देवगन की 'दे दे प्यार दे 2' आज गुरुवार को भी औसत प्रदर्शन करती दिख रही है। चलिए जानते हैं फिल्म ने 14वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया।
2 of 4
दे दे प्यार दे 2
- फोटो : यूट्यूब
फिल्म ने गुरुवार के दिन कितनी कमाई की?
अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ ने आज 14वें दिन ताजा जानकारी के मुताबिक अभी तक 1.25 करोड़ रुपये कमाए लिए हैं। इस फिल्म ने बुधवार को 1.35 करोड़ रुपये कमाए थे। यह दिखा रहा है कि देर रात तक फिल्म के कलेक्शन में और बढ़त देखी जा सकती है। इतना ही नहीं, बल्कि पिछले दिन की कमाई से भी आगे निकल सकती है।
3 of 4
फिल्म 'दे दे प्यार दे 2'
- फोटो : X
फिल्म का कुल कलेक्शन
फिल्म की कुल कमाई की बात करें, तो 14 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 67.60 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 135 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस हिसाब से फिल्म अभी अपने बजट से कोसो दूर नजर आ रही है।
इसके अलावा आपको बता दें, आज गुरुवार को जहां 'मस्ती 4' ने अभी तक 01 करोड़ रुपये कमाए हैं, वहीं '120 बहादुर' ने अभी तक 90 लाख कमाए, वो भी 7वें दिन। जबकि 'दे दे प्यार दे 2' ने 14वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इसलिए कहा जा सकता है कि 'दे दे प्यार दे 2' इन दिनों फिल्मों पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
दे दे प्यार दे 2
- फोटो : वीडियो ग्रैब
फिल्म के बारे में
कहानी की बात करें तो निर्देशक अंशुल शर्मा ने पहली फिल्म के स्वाद को बनाए रखने की कोशिश की है। वहीं इस बार रिश्तों की उलझनों को दूसरी तरफ से दिखाया है। इसके अलावा आर माधवन के किरदार ने फिल्म में जान डालने का काम किया है उनकी एंट्री कहानी में एक नया ट्विस्ट जोड़ती है, जो फिल्म को ताजगी देता है। इसके अलावा फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें, तो फिल्म में मीजान जाफरी और जावेद जाफरी की मौजूदगी इसे और मजेदार बनाती है। गौतमी कपूर और इशिता दत्ता भी अपने किरदारों के साथ कहानी की गति बनाए रखती हैं। लव रंजन और तरुण जैन द्वारा लिखित कहानी पहले भाग के बाद की स्थितियों से आगे बढ़ती है, जहां अब रिश्ता दूसरी तरफ यानी रकुल प्रीत के परिवार से जुड़ता है और यहीं से कॉमिक परिस्थितियों की झड़ी लग जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।