{"_id":"66b0b213fd678854dc05ef43","slug":"ajay-devgn-upcoming-films-2024-2025-singham-again-de-de-pyaar-de-2-golmaal-5-raid-2-more-2024-08-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ajay Devgn Movies: अजय देवगन की फिल्मों में दिखेगा एक्शन-रोमांस-थ्रिलर, 'सिघम अगेन' का है प्रशंसकों को इंतजार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ajay Devgn Movies: अजय देवगन की फिल्मों में दिखेगा एक्शन-रोमांस-थ्रिलर, 'सिघम अगेन' का है प्रशंसकों को इंतजार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 05 Aug 2024 04:42 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की इस साल कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं, तो कुछ अगले साल रिलीज के लिए तैयार हो रही हैं, जिनमें सिंघम अगेन, रेड 2, दे दे प्यार दे 2 और भी कई फिल्में शामिल हैं। इन सभी फिल्मों में एक्शन, कॉमेडी, थ्रिलर और रोमांस देखने को मिलेगा। अजय की इन सभी फिल्मों की रिलीज को लेकर उनके प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की इस साल कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं, तो कुछ अगले साल रिलीज के लिए तैयार हो रही हैं, जिनमें सिंघम अगेन, रेड 2, दे दे प्यार दे 2 और भी कई फिल्में शामिल हैं। इन सभी फिल्मों में एक्शन, कॉमेडी, थ्रिलर और रोमांस देखने को मिलेगा। अजय की इन सभी फिल्मों की रिलीज को लेकर उनके प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
2 of 5
सिंघम अगेन
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' की रिलीज का इंतजार प्रशंसक बेसब्री से कर रहे हैं। इस फिल्म में कई बड़े सितारे पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अजय के अलावा अर्जुन कपूर, दीपिका पादिकोण, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल 15 नवंबर को रिलीज होगी।
3 of 5
अजय देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
अजय की हिट फिल्म 'दे दे प्यार दे' का सीक्वल जल्द ही आएगा। यह फिल्म अगले साल एक मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मेकर्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इस बात की जानकारी दी है। लव फिल्म्स और टी सीरीज के अधिकारी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, “दे दे प्यार दे 2 एक मई 2025 को रिलीज होगी।'' फिल्म का निर्देशन अंशुल शर्मा करेंगे। वहीं, इसे तरुण जैन और लव रंजन ने लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अजय देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
अजय देवगन की फिल्म 'गोलमाल' बॉलीवुड की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक है। इस फिल्म का गोपाल से लेकर मानव, लकी और लक्ष्मण हर किरदार लोगों के दिलों में बसा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'गोलमाल 5' को लेकर श्रेयस तलपड़े ने एक इंटरव्यू में कहा था कि यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।