फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ajay Devgn Upcoming Films: इन फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस के 'मैदान' में उतरेंगे अजय, कई सीक्वल से मचांएगे धमाल

Wed, 10 Apr 2024 01:23 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 10 Apr 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
ajay devgn upcoming movies maidaan Singham Again Auron Mein Kahan Dum Tha De De Pyaar De 2 Son of Sardaar 2
मैदान, सिंघम अगेन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म 'मैदान' में लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की जीवनी है। फिल्म में अजय फुटबॉल कोच की भूमिका में नजर आएंगे। दर्शकों को भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म ईद के अवसर पर 11 अप्रैल को रिलीज होने के लिए तैयार है। 'मैदान' के साथ-साथ अजय के खाते में कई और फिल्में भी है। दर्शकों को अजय की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में हम आज आपके लिए अभिनेता की आने वाली फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं। चलिए आपको बताते हैं कि अजय देवगन 'मैदान' के बाद किन फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

ajay devgn upcoming movies maidaan Singham Again Auron Mein Kahan Dum Tha De De Pyaar De 2 Son of Sardaar 2
रेड 2 - फोटो : सोशल मीडिया

रेड 2
इस लिस्ट में अगला नाम फिल्म रेड 2 का है। 2018 में आई रेड के बाद अजय एक बार फिर आयकर विभाग के गुमनाम नायक की कहानी दिखाने को तैयार हैं। फिल्म की शूटिंग छह जनवरी से मुंबई में शुरू हुई और इसे बड़े पैमाने पर मुंबई, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में शूट किया। 'रेड 2' का निर्माण भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार ने अपने बैनर टी-सीरीज और पैनोरमा स्टूडियो के तहत किया है। यह फिल्म इस साल 15 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

ajay devgn upcoming movies maidaan Singham Again Auron Mein Kahan Dum Tha De De Pyaar De 2 Son of Sardaar 2
सिंघम अगेन - फोटो : Social media

सिंघम अगेन
इस लिस्ट में रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' भी शामिल है। सिंघम अगेन में इस बार बाकी दो फिल्मों से भी ज्यादा एक्शन देखने को मिलेगा। अजय एक बार फिर सिंघम बन दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। रोहित शेट्टी 'सिंघम अगेन' के साथ एक महत्वाकांक्षी टीम लेकर आए हैं। फिल्म में अजय देवगन के अलावा करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। यह फिल्म 2024 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
ajay devgn upcoming movies maidaan Singham Again Auron Mein Kahan Dum Tha De De Pyaar De 2 Son of Sardaar 2
'औरों में कहां दम था' - फोटो : सोशल मीडिया

औरों में कहां दम था
अजय देवगन के पास नीरज पांडे की 'औरों में कहां दम था' भी है। इस फिल्म में वे अभिनेत्री तब्बू के साथ नजर आएंगे। निर्माता इस फिल्म को इस साल रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, इस फिल्म पर अन्य जानकारी आना अभी बाकी है।

विज्ञापन
ajay devgn upcoming movies maidaan Singham Again Auron Mein Kahan Dum Tha De De Pyaar De 2 Son of Sardaar 2
दे दे प्यार दे - फोटो : सोशल मीडिया

दे दे प्यार दे 2
अजय देवगन के पास खाते में दे दे प्यार दे कि अगली कड़ी भी है। सिंघम 3 का पोस्ट-प्रोडक्शन पूरा करने के बाद अजय कथित तौर पर रकुल प्रीत सिंह के साथ इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। इस फिल्म में एक बार फिर तब्बू भी अजय देवगन के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल यानी 2025 में रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed