सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Nagarjuna Birthday : 3000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की है नेट वर्थ, मशहूर अभिनेत्री संग अफेयर से बटोरी थी चर्चा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Thu, 29 Aug 2024 07:02 AM IST
विज्ञापन
Akkineni Nagarjuna celebrating his birthday today know about his networth and personal life
नागार्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ की फिल्मों के सुपरस्टार नागार्जुन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। नागार्जुन के लाखों फैंस उन पर जान छिड़कते हैं। मशहूर अभिनेता अक्किनेनी नागेश्वर राव के बेटे ने बतौर बाल कलाकार 1967 में आई फिल्म 'सुदिगुंदालु' से अपने अभिनय करियर की  शुरुआत की थी। फिल्मों के अलावा अभिनेता अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं। एक वक्त पर अभिनेत्री तब्बू के साथ उनकी अफेयर की खबरों ने काफी चर्चा बटोरी थीं।

Trending Videos
Akkineni Nagarjuna celebrating his birthday today know about his networth and personal life
नागार्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@thekingnagarjuna

बतौर बाल कलाकार की थी शुरुआत
बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता ने साल 1986 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म विक्रम से बतौर मुख्य अभिनेता अपने करियर का आगाज किया था। इसके बाद उन्होंने तमिल, तेलुगु और हिंदी सहित कई फिल्मों में काम किया। 'क्रिमिनल', 'खुदा गवाह', 'शिवा' और 'जख्म' जैसी हिंदी फिल्मों के लिए उन्हें काफी सराहना मिली। इन फिल्मों में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया। अभिनेता ने साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म 'शिवा' से हिंदी फिल्मों में शुरुआत की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akkineni Nagarjuna celebrating his birthday today know about his networth and personal life
नागार्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

3000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है नागार्जुन की नेट वर्थ 
 फिल्मों के अलावा नागार्जुन बिजनेस के भी काफी माहिर खिलाड़ी हैं। वह एक स्टूडियो के मालिक होने के साथ-साथ एक फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। इसके अलावा वह एक रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन फर्म के भी हेड हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नागार्जुन के स्वामित्व वाली कंपनियों की वैल्यू लगभग 800 करोड़ रुपये है। इसके अलावा वह रेस्त्रां के भी मालिक हैं। हैदराबाद में एन-ग्रील नाम से उनका एक रेस्त्रां है। इसके अलावा उनका एक चाइनीज रेस्त्रां भी है, जिसका नाम एन एशियन है। फाइनेंशियल एक्सप्रेस के मुताबिक, नागार्जुन की कुल नेटवर्थ $364 मिलियन मतलब लगभग 3100 करोड़ रुपये है। 

Akkineni Nagarjuna celebrating his birthday today know about his networth and personal life
नागार्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

तब्बू संग अफेयर ने बटोरी थीं सुर्खियां
नागार्जुन अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहे। उनका बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री तब्बू के साथ अफेयर काफी चर्चा में रहा था। दोनों कलाकारों का यह रिश्ता 15 साल तक चला था। कहा जाता है कि तब्बू ने उनके लिए मुंबई छोड़ हैदराबाद में घर तक ले लिया था, लेकिन आखिरकार दोनों के रिश्ते का अंत हो गया। इसके पीछे की वजह को लेकर काफी चर्चा हुई कि नागार्जुन पहले से शादीशुदा थे और वह अपनी पत्नी की छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे। साल 2012 में तब्बू और नागार्जुन ने अपनी राहें अलग कर ली थीं।
पुष्पा 2 के नए पोस्टर ने बढ़ाई हलचल

विज्ञापन
Akkineni Nagarjuna celebrating his birthday today know about his networth and personal life
नागा चैतन्य, शोभिता धुलिपाला, नागार्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता ने की हैं दो शादियां
तेलुगु सिनेमा के इस मशहूर सुपरस्टार ने दो बार शादी की है। उन्होंने लक्ष्मी दग्गीबत्ती से साल 1984 में शादी की थी। हालांकि, दोनों का साल 1990 में तलाक हो गया था। इस शादी से उन्हें मशहूर अभिनेता नागा चैतन्य के रूप में एक बेटा भी है। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी अमला से की। इस शादी से भी उन्हें एक बेटा है, जिनका नाम अखिल अक्किनेनी है, जो अपनी पिता की तरह ही अभिनता हैं।


Karishma Tanna: करिश्मा तन्ना ने पति वरुण पर लुटाया प्यार, जन्मदिन पर साथी के लिए लिखा लव नोट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed