ईद पर रिलीज होने वाली बड़े मियां छोटा मियां और मैदान को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। शनिवार से दोनों फिल्मों की बुकिंग शुरू हो गई। एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की बड़े मियां छोटा मियां ने अजय देवगन की मैदान को पछाड़ दिया है। आइए जानते हैं कि एडवांस बुकिंग में बॉक्स ऑफिस की गद्दी पर किसने बाजी मारी है।
BMCM Vs Maidaan: एडवांस बुकिंग में 'मैदान' पर भारी पड़े 'खिलाड़ी', इस फिल्म को ईदी देने की तैयारी में दर्शक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय-टाइगर क बड़े मियां छोटे मियां ने 9000 से ज्यादा टिकटें बेची हैं। फिल्म के भारत में 3000 से ज्यादा शो होने की उम्मीद है। दूसरी ओर, मैदान ने 6000 से अधिक टिकट बेचे हैं और कहा जा रहा है कि इसके 2700 से अधिक शो हैं। ऐसे में दोनों की फिल्मों की आपस में जमकर टक्कर होने की उम्मीद नजर आ रही है।
खबरों की मानें तो एडवांस बुकिंग के साथ, 'बड़े मियां छोटे मियां' का एडवांस कलेक्शन 30 लाख रुपये के करीब पहुंच गया है, जबकि 'मैदान' की एडवांस बिक्री लगभग 20 लाख रुपये से अधिक हो गई है। अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, मानुषी छिल्लर, सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ और पृथ्वीराज सुकुमारन अभिनीत निर्देशक अली अब्बास जफर की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ बुधवार 10 अप्रैल को देश विदेश में पांच भाषाओं में रिलीज हो रही है। हिंदी के अलावा ये फिल्म तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज होगी।
खबरों की मानें तो 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'मैदान' के सभी शो अब 10 तारीख को शाम 6 बजे से चलेंगे। जानकार मानते हैं कि फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और फिल्म ‘मैदान’ के बीच सिनेमाघरों को लेकर मारामारी होनी ही है और जो भी फिल्म इस खींचतान में ज्यादा स्क्रीन्स ले पाएगी, फायदा उसी को होगा।
अजय देवगन की 'मैदान' को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने बिना किसी कटौती के पास कर दिया है और इसकी स्क्रीन टाइमिंग 3 घंटे और 1 मिनट है। बड़े मियां छोटे मियां के लिए, सीबीएफसी ने निर्माताओं को कुछ संशोधन करने का निर्देश दिया था और फिल्म का रन टाइम भी घटाकर 2 घंटे 44 मिनट कर दिया गया था।
Arshad Warsi: अरशद ने मलाइका-फराह के साथ काम करने का अनुभव किया साझा, बताया- दोनों के साथा कैसा है उनका रिश्ता