फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Housefull 5: हाउसफुल 5 की शूटिंग के लिए खास जगह की खोज में जुटे निर्माता, विदेश में फिल्माए जाएंगे कॉमिक सीन्स

Tue, 14 May 2024 11:09 AM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 14 May 2024 11:09 AM IST
विज्ञापन
akshay kumar film Housefull 5 shooting to start in august 2024 in London makers filial 65 days for shoot
अक्षय कुमार-हाउसफुल 5 - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार ने बीते साल 2023 में 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी की पांचवीं किस्त 'हाउसफुल 5' की घोषणा कर फैंस को बड़ा तोहफा दिया था। इसके बाद से ही प्रशंसक हाउसफुल 5 के साथ हंसी की रोलरकोस्टर सवारी के लिए तैयार हैं। वे लगातार फिल्म से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारियों का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में खबर आई थी कि अभिषेक बच्चन कलाकारों की टोली में शामिल हो चुके हैं। वहीं अब फिल्म पर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है, जो फिल्म की शूटिंग से जुड़ा हुआ है।

akshay kumar film Housefull 5 shooting to start in august 2024 in London makers filial 65 days for shoot
हाउसफुल 5 - फोटो : इंस्टाग्राम

तरुण मनसुखानी की फिल्म पर प्री-प्रोडक्शन का काम इसी महीने शुरू होने की संभावना है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म निर्माता 10 दिनों में रेकी के लिए यूके जाएंगे। वहीं अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और अन्य कलाकारों के जरिए अभिनीत कॉमिक फिल्म को मुख्य रूप से लंदन में शूट किया जाएगा। निर्देशक कुछ नए स्थानों पर भी शूट करना चाहते हैं। वहीं ताजा जानकारी यह भी है कि हाउसफुल 5 की शूटिंग इस साल अगस्त में शुरू हो जाएगी और शूटिंग के लिए लगभग 65 दिन निर्धारित किए गए हैं।
Cannes Kiara: कान 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी कियारा आडवाणी, वुमेन इन सिनेमा गाला की शोभा बढ़ाएंगी

akshay kumar film Housefull 5 shooting to start in august 2024 in London makers filial 65 days for shoot
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

रिपोर्ट्स के अनुसार, 'हाउसफुल 5' के निर्माताओं ने लंबी रेकी करने की योजना बनाई है यानी वे लंबे समय तक अच्छी जगह की खोज करना चाहते हैं। इसका कारण यह बताया गया है कि अक्षय पहले ही यूके में दो फिल्मों की शूटिंग कर चुके हैं। उनकी आगामी कॉमिक फिल्म के निर्माता ऐसे ही स्थानों से बचना चाहते हैं। वे किसी नए स्थान पर फिल्म के दृश्य फिल्माने की योजना बना रहे हैं। तरुण मनसुखानी नए स्थानों को बड़े पर्दे पर लाना चाहते हैं।Cannes Kiara: कान 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी कियारा आडवाणी, वुमेन इन सिनेमा गाला की शोभा बढ़ाएंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
akshay kumar film Housefull 5 shooting to start in august 2024 in London makers filial 65 days for shoot
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

खबरें हैं कि निर्माताओं ने फिल्म की शूटिंग के लिए 60 से 65 दिन तय किए हैं। लंदन जाने से पहले फिल्म के कलाकार पूरी तरह से तैयारी करेंगे। एक बड़ी कास्ट और क्रू होगी शूटिंग की तैयारियों में मदद करेगी, जिससे कम समय में शूटिंग की सारी तैयारियां हो जाए। तरुण फिल्म का ज्यादा से ज्यादा हिस्सा जल्द ही शूट करना चाहते हैं। वे दिवाली से पहले यानी अक्तूबर तक फोटोग्राफी का काम निपटाने की तैयारी में हैं। इसके बाद केवल पैच शूट ही बचे रहेंगे।

विज्ञापन
akshay kumar film Housefull 5 shooting to start in august 2024 in London makers filial 65 days for shoot
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

कुछ दिन पहले साजिद नाडियाडवाला ने हाउसफुल फ्रेंचाइजी में अभिषेक बच्चन की वापसी की पुष्टि की थी। अभिनेता हाउसफुल की पांचवीं किस्त में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। एक आधिकारिक बयान में अभिषेक बच्चन ने हाउसफुल 5 पर काम करने पर खुशी व्यक्त की थी। अभिनेता ने कहा था कि हाउसफुल उनकी पसंदीदा कॉमिक फ्रेंचाइजी में से एक रही है। फ्रेंचाइजी में वापस आना उनके लिए घर लौटने जैसा है। 'हाउसफुल 5' अगले साल यानी 6 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Pratibha Ranta: 'लापता लेडीज' की 'जया' को किस्मत पर नहीं हो रहा है यकीन, बोलीं- हम जैसे लोगों को कहां...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed