Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Pratibha Ranta talks about Heeramandi says people like us who are newcomers dont get opportunities like this
{"_id":"6642e906ca8119e2000958ed","slug":"pratibha-ranta-talks-about-heeramandi-says-people-like-us-who-are-newcomers-dont-get-opportunities-like-this-2024-05-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pratibha Ranta: 'लापता लेडीज' की 'जया' को किस्मत पर नहीं हो रहा है यकीन, बोलीं- हम जैसे लोगों को कहां...","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Pratibha Ranta: 'लापता लेडीज' की 'जया' को किस्मत पर नहीं हो रहा है यकीन, बोलीं- हम जैसे लोगों को कहां...
किसे पता था कि 'लापता लेडीज' की 'जया' संजय लीला भंसाली के संग काम करेंगी, वो भी अपनी पहली फिल्म के रिलीज के बाद ही। खुद 'जया' का किरदार निभा चुकी प्रतिभा रांटा को भी इस बात पर पहले यकीन नहीं हुआ था। हाल ही अभिनेत्री एक इंटरव्यू के दौरान 'लापता लेडीज' से 'हीरामंडी' तक के सफर के बारे में खुलकर बातें करती दिखीं।
2 of 5
प्रतिभा रांटा
- फोटो : इंस्टाग्राम
प्रतिभा रांटा किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' में अहम भूमिका निभाती नजर आई थीं। प्रतिभा कहती हैं, 'मुझे तो अब भी यकीन नहीं हो रहा है कि लोगों 'लापता लेडीज' को लोग इतना प्यार देंगे। जब से फिल्म नेटफ्लिक्स पर आई है मुझे लगातार लोगों के कॉल आ रहे हैं'।
3 of 5
प्रतिभा रांटा
- फोटो : इंस्टाग्राम
प्रतिभा रांटा 'लापता लेडीज' के अलावा 'हीरामंडी' में भी नजर आ रही हैं। इस विषय में प्रतिभा रांटा कहती हैं, 'हम जैसे नए लोगों को ऐसा मौका बार-बार नहीं मिलता है। मुझे तो अब भी यकीन नहीं हो रहा है कि मैंने 'हीरामंडी' में काम किया है'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतिभा रांटा
- फोटो : इंस्टाग्राम
प्रतिभा रांटा अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'यह सब किस्मत की बात है। जिन दिनों मेरी फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई उन्हीं दिनों 'हीरामंडी' भी नेटफ्लिक्स पर आ गई। मैं ईश्वर को धन्यवाद देना चाहती हूं इसके लिए। यह सब जादुई है'।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतिभा रांटा
- फोटो : इंस्टाग्राम
'लापता लेडीज' स्टार कहती हैं, 'मैंने जब आमिर सर के सामने ऑडिशन दिया था तब मुझे बिल्कुल भी आईडिया नहीं था कि मुझे यह रोल मिलेगा, लेकिन मुझे 'लापता लेडीज' में कास्ट किया गया। सब कुछ इतना जल्दी हुआ कि मैं कुछ समझ भी नहीं पाई। आज जब पीछे मुड़कर देखती हूं तो लगता है बस मेरे लिए सब कुछ ब्रह्मांड ने किया है'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।