फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

GOAT: पोस्ट-प्रोडक्शन में पहुंची विजय की 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम', निर्माताओं ने सेट से पोस्ट साझा कर दिया अपडेट

Tue, 14 May 2024 09:39 AM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 14 May 2024 09:39 AM IST
विज्ञापन
Vijay film GOAT Greatest Of All Time post production work start Producer Archana Kalpathi shares posts update
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम - फोटो : इंस्टाग्राम

साउथ सुपरस्टार विजय इन दिनों 'गोट: ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म का क्रेज दर्शकों के बीच अभी से छाया हुआ है। फिल्म के बारे में दर्शकों को आए दिन नई जानकारियां मिल रही हैं, जो उनका उत्साह बढ़ा रही है। हाल ही में फिल्म की शूटिंग के नए शेड्यूल को लेकर खबरें आई थीं, वहीं अब फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है।

Vijay film GOAT Greatest Of All Time post production work start Producer Archana Kalpathi shares posts update
फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' - फोटो : सोशल मीडिया

एक बार फिर फिल्म ने दर्शकों उत्साह बढ़ा दिया है, क्योंकि प्रोडक्शन टीम ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है। निर्माता अर्चना कल्पथी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से खबर साझा करते हुए पुष्टि की है कि पोस्ट-प्रोडक्शन गतिविधियां शुरू हो गई हैं। हाल ही में आईं कुछ खबरों से पता चला था कि तकनीकी शूटिंग के साथ-साथ डी-एजिंग दृश्यों पर काम चल रहा था।

Shiv Thakare: अपने दोस्त अब्दु रोजिक की शादी में शामिल होंगे शिव, बोले- पहले लगा कि वे मजाक कर रहे हैं

Vijay film GOAT Greatest Of All Time post production work start Producer Archana Kalpathi shares posts update
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले खबर आई थी कि 'गोट' के अगले शेड्यूल की शूटिंग के लिए विजय यूएसए गए थे। अभिनेता को अमेरिका के लिए रवाना होते हुए चेन्नई हवाईअड्डे पर देखा गया था। यूएसए में विजय ने कुछ तकनीकी दृश्य फिल्माए। निर्माता इस फिल्म के लिए डी-एजिंग तकनीक का उपयोग कर रहे हैं और विजय दो भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके साथ ही फिल्म को लेकर यह जानकारी है कि विजय ने डबिंग का 50 प्रतिशत काम पहले ही पूरा कर लिया है और उनके हिस्से की डबिंग जल्द ही पूरी कर ली जाएगी।
Ramayana: रणबीर और साई पल्लवी की जोड़ी को देखने के लिए करना होगा लंबा इंतजार, रामायण की नई रिलीज डेट हुई जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Vijay film GOAT Greatest Of All Time post production work start Producer Archana Kalpathi shares posts update
ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, फिल्म के पहले गाने 'व्हिसल पोडू' के बाद अब निर्माता जल्द ही फिल्म का दूसरा गाना रिलीज करने की भी योजना बना रहे हैं। इस बारे में बात करते हुए निर्देशकों ने पुष्टि की थी कि दूसरा गाना जून में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म के जरिए वेंकट प्रभु और विजय पहली बार साथ काम कर रहे हैं। 'गोट' विजय की 68वीं फिल्म है। यह फिल्म एजीएस एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है। कहा जा रहा है कि यह एक एक्शन-आधारित विज्ञान-फाई फिल्म होगी।
Somy Ali: जीनत अमान के समर्थन में आईं सोमी अली, बोलीं- 'लिव-इन-रिलेशनशिप से तलाक की दर कम हो सकती है'

विज्ञापन
Vijay film GOAT Greatest Of All Time post production work start Producer Archana Kalpathi shares posts update
विजय - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म के ट्रेलर पर फिलहाल कोई भी अपडेट देने से निर्माता बच रहे हैं। उनका कहना है कि टीजर या ट्रेलर के बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। वहीं कलाकारों की बात करें तो इस फिल्म में विजय के अलावा माइक मोहन, प्रशांत, प्रभु देवा, स्नेहा, लैला, जयराम, मीनाक्षी चौधरी और योगी बाबू जैसे कलाकारों की टोली भी शामिल है। फिल्म में वेंकट प्रभु के भाई प्रेमगी, वैभव, अरविंद आकाश और अजय राज हैं। यह फिल्म पांच सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Sanjay Kapoor: संजय कपूर ने दिया भाई को लेकर बड़ा बयान, बोले- अनिल शायद ज्यादा सफल हों लेकिन मैं अधिक खुश हूं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed