फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akhshay Kumar Films: सच्ची घटनाओं से प्रेरित हैं अक्षय कुमार की ये पांच फिल्में, कुछ हुईं पास, तो कुछ रहीं फेल

Sun, 14 Jul 2024 05:56 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 14 Jul 2024 05:56 PM IST
सार

अक्षय कई बार सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्मों में काम कर चुके हैं। आज हम उनके ऐसी ही फिल्मों का जिक्र करेंगे। 

विज्ञापन
Akshay Kumar Films Sarfira Mission Raniganj Padman Rustom Samrat Prithviraj are inspired by True incidents
सच्ची घटनाओं से प्रेरित हैं अक्षय कुमार की ये पांच फिल्में - फोटो : इंस्टाग्राम

अक्षय कुमार हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता हैं। खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर अभिनेता आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में उनका काफी सम्मान किया जाता है। उन्होंने बीते दिन दशक से भी ज्यादा समय से लगातार दर्शकों का मनोरंजन किया है। अपने पूरे करियर के दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। फिल्मों में आगाज के दौरान उनकी छवि एक एक्शन हीरो की रही, लेकिन बाद में उन्होंने कॉमेडी और गंभीर किस्म के किरदार भी बखूबी निभाए। आज अपने बहुमुखी अभिनय क्षमता की वजह से पूरी फिल्म इंडस्ट्री उनकी सराहना करती है। इन दिनों वह अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'सरफिरा' को लेकर चर्चा में हैं, जो एक वास्तविक किरदार से प्रेरित एक सच्ची घटना पर आधारित है। अक्षय कई बार सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्मों में काम कर चुके हैं। आज हम उनके ऐसी ही फिल्मों का जिक्र करेंगे। 

Akshay Kumar Films Sarfira Mission Raniganj Padman Rustom Samrat Prithviraj are inspired by True incidents
सरफिरा फिल्म पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar

सरफिरा (2024)
इस कड़ी में सबसे ताजा फिल्म है सरफिरा। यह फिल्म बिजनेस मैन जीआर गोपीनाथ की जिंदगी से प्रेरित है, जिन्होंने आम आदमी को एयरोप्लेन से सफर कराने के लिए सस्ती एयरलाइन की सुविधा शुरू की।  इस फिल्म में उनके साथ राधिका मदान भी नजर आई हैं। इसके लिए उन्हें काफी सराहना भी मिल रही है। फिल्म में अक्षय ने एयर फोर्स से इस्तीफा दे कर आए कैप्टन वीर की भूमिका में हैं, जिन्होंने लोगों को कम कीमत में एयरोप्लेन से सफर कराने का सपना देखा है। फिल्म को बॉक्स पर दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। यह फिल्म साल 2020 में आई साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म सोरारई पोटरु की रीमेक है। 

Akshay Kumar Films Sarfira Mission Raniganj Padman Rustom Samrat Prithviraj are inspired by True incidents
मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @ missionraniganjfilm

मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू (2023)
ये फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई एक आपदा थ्रिलर फिल्म है। पश्चिम बंगाल में 1989 के रानीगंज कोलफील्ड्स में हुए एक दुर्घटना पर आधारित इस फिल्म में अक्षय और परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसमें अक्षय ने आईआईटी धनबाद के एक बहादुर खनन इंजीनियर जसवंत सिंह गिल का किरदार किया था, जिन्होंने  कोलफील्ड्स में फंसे 65 मजदूरों की जान बचाई थी। इसका निर्देशन टीनू सुरेश देसाई ने किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Films Sarfira Mission Raniganj Padman Rustom Samrat Prithviraj are inspired by True incidents
सम्राट पृथ्वीराज फिल्म पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @yrf

सम्राट पृथ्वीराज (2022)
साल 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म में अक्षय ने महान योद्धा सम्राट पृथ्वीराज का किरदार निभाया था। यह एक पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है। फिल्म चौहान वंश के राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित है। इसमें अक्षय कुमार के अलावा पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर भी अहम भूमिका में नजर आई थीं। डॉक्टर चंद्र प्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में संजय दत्त, सोनू सूद, मानव विज, आशुतोष राणा और साक्षी तंवर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए थे। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल साबित हुई थी। फिल्म को बहुत ज्यादा आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था। 
Sarfira: थिएटर में 'सरफिरा' के दर्शकों का टोटा, मल्टीप्लेक्स ने चली चाल, फ्री में मिलेंगे एक चाय और दो समोसे

विज्ञापन
Akshay Kumar Films Sarfira Mission Raniganj Padman Rustom Samrat Prithviraj are inspired by True incidents
पैडमैन पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @padmanthefilm

पैडमैन (2018)
पैडमैन वास्तविक इंसान के जीवन से प्रेरित फिल्म है। यह एक बायोपिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार, सोनम कपूर और राधिका आप्टे मुख्य किरदारों में नजर आए थे। फिल्म में अमिताभ बच्चन भी एक विशेष भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म अरुणाचलम मुरुगनथम की वास्तविक जीवन से प्रेरित है, जिन्होंने कम लागत वाले सैनिटरी पैड बनाने की मशीन का आविष्कार किया था। उनकी यह मशीन सैनिटरी नैपकिन्स को सस्ते दाम में उत्पादित करती थी। उन्हें इस आविष्कार के लिए पद्मश्री से भी नवाजा गया था। 
रवि तेजा की आने वाली धमाकेदार फिल्में

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed