फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Films faced Legal issue: रिलीज से पहले कानूनी पचड़े में फंसी ये फिल्में, कई वर्षों तक नहीं हो पाई थीं रिलीज

Fri, 24 May 2024 04:37 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 24 May 2024 04:37 PM IST
सार

अक्सर फिल्मों को लेकर विवाद देखने को मिलता रहता है। कई ऐसी भी फिल्में रही हैं, जो कानूनी पचड़े में फंस कर कई वर्षों तक रिलीज ही नहीं हो पाईं। आज हम बात करेंगे ऐसी ही उन फिल्मों के बारे में, जो रिलीज से पहले ही कानूनी पचड़े में फंस गईं। 

विज्ञापन
Akshay Kumar starrer Jolly LLB3 Coolie of Rajnikanth The Kerala story stuck in legal trouble before release
रिलीज से पहले कानूनी पचड़े में फंसी फिल्में - फोटो : इंस्टाग्राम

भारत में सिनेमा को पसंद करने वालों लोगों की संख्या काफी ज्यादा हैं। यही वजह है कि भारत में हर साल हजारों फिल्में बनती हैं। इस दौरान कई फिल्में एडिटिंग टेबल से उतर कर आसानी से सीधा सिनेमाघरों में पहुंच जाती हैं। वहीं, कुछ फिल्मों को सिनेमाघरों में पहुंचने से पहले कई पापड़ बेलने पड़ते हैं। अक्सर फिल्मों को लेकर विवाद देखने को मिलता रहता है। कई ऐसी भी फिल्में रही हैं, जो कानूनी पचड़े में फंस कर कई वर्षों तक रिलीज ही नहीं हो पाईं। आज हम बात करेंगे ऐसी ही उन फिल्मों के बारे में, जो रिलीज से पहले ही कानूनी पचड़े में फंस गईं।


Laila Khan murder case: बहुचर्चित अभिनेत्री लैला खान हत्याकांड में आया फैसला, हत्यारे पिता को मौत की सज

Akshay Kumar starrer Jolly LLB3 Coolie of Rajnikanth The Kerala story stuck in legal trouble before release
फिल्म की शूटिंग का एक दृश्य - फोटो : इंस्टाग्राम

'जॉली एलएलबी 3'
'जॉली एलएलबी' काफी पसंद की जाने वाली फ्रेंचाईजी बन चुकी है। इसके पहले भाग 'जॉली एलएलबी' को दर्शकों से काफी प्यार मिला था। साल 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म में अरशद वारसी ने अभिनय किया था। इसके अगले भाग में जॉली 'एलएलबी 2' में अभिनेता अक्षय कुमार नजर आए थे। अब इसकी तीसरी कड़ी 'जॉली एलएलबी 3' की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। हालांकि, शूटिंग शुरू होते ही फिल्म कानूनी पचड़े में फंसती नजर आ रही है। अजमेर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रभान सिंह राठौड़ ने निर्माताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उनकी शिकायत में दावा किया गया है कि फिल्म न्यायप्रणाली का मजाक बनाती है। इससे भारतीय न्यायपालिका की छवि खराब हो रही है। उन्होंने दावा किया है कि फिल्म में वकीलों और जजों को गलत ढंग से पेश किया जाता है।
Singham Again: अजय ने की जम्मू-कश्मीर सरकार की तारीफ, 'सिंघम अगेन' की शूटिंग के दौरान जारी किया खास वीडियो

Akshay Kumar starrer Jolly LLB3 Coolie of Rajnikanth The Kerala story stuck in legal trouble before release
फिल्म 'कुली' का पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

'कुली'
सुपरस्टार रजनीकांत की आगामी फिल्म 'कुली' काफी चर्चा बटोर रही है। अभिनेता के फैंस बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। यह एक एक्शन एंटरटेनर होगी। फिल्म का निर्देशन लोकेश कनकराज कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म रिलीज होने से पहले ही कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रही है। मीडिया में ऐसी रिपोर्ट्स आई थी कि देश के दिग्गज संगीतकार इलैयाराजा ने उनके संगीत के अनाधिकृत उपयोग पर मेकर्स को लीगल नोटिस भेजा है। उन्होंने सन पिक्चर्स को बिना अनुमति उनके संगीत का उपयोग करने पर लीगल नोटिस जारी किया है। प्रोडक्शन कंपनी सन पिक्चर्स की आगामी फिल्म 'कुली' का हाल में ही टीजर जारी किया गया था। खबरों के मुताबिक इस फिल्म के टीजर में इलैयाराजा के संगीत का उपयोग किया गया था, जिसको लेकर उन्होंने मेकर्स को कानूनी नोटिस भेजा है।

Imran Khan : इमरान ने रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' पर कसा था तंज ? अभिनेता ने बताया सच

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar starrer Jolly LLB3 Coolie of Rajnikanth The Kerala story stuck in legal trouble before release
फिल्म 'केरला स्टोरी' का पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

'केरला स्टोरी'
साल 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ था। इस फिल्म में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बलानी आदि अहम भूमिकाओं में नजर आई थीं। फिल्म का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया था। वहीं, विपुल अमृतलाल शाह फिल्म के निर्माता थे। फिल्म में दिखाया गया है कि केरल में गैर मुस्लिम महिलाओं को इस्लाम में धर्मांतरण करने के लिए मजबूर किया जाता है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही इसे लगातार विरोध झेलना पड़ा। फिल्म पर केरल, पश्चिम बंगाल और तामिलनाड़ु समेत कई जगहों में मुकदमे दर्ज कराए गए।

बिकिनी में दिखा 'मिस वर्ल्ड' का जलवा, समंदर किनारे दिए सिजलिंग पोज

 

विज्ञापन
Akshay Kumar starrer Jolly LLB3 Coolie of Rajnikanth The Kerala story stuck in legal trouble before release
फिल्म पद्मावत का पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

'पद्मावत'
यह एक भारतीय ऐतिहासिक फिल्म है, जिसका निर्देशन संजय लीला भंसाली द्वारा किया गया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर नजर आए थे। फिल्म में चितौड़ की प्रसिद्ध राजपूत रानी पद्मिनी के बारे में बताया गया था। इस फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी को रानी पद्मिनी के आकर्षण में  चितौड़गढ़ पर आक्रमण करता दिखाया गया है। फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ था। फिल्म की शूटिंग के दौरान भी कुछ लोगों द्वारा निर्देशक से मारपीट तथा सेट पर  तोड़फोड़ करने की खबरें आई थीं। फिल्म की रिलीज डेट 1 दिसंबर 2017 रखी गई थी, जो लगातार लोगों के विरोध और कानूनी कार्यवाही के बाद 25 जनवरी 2018 को रिलीज हो पाई थी।
Janhvi Kapoor : क्या ब्वॉयफ्रेंड का फोन चेक करती हैं जान्हवी? तेजी से वायरल हो रहा अभिनेत्री का जवाब

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed