फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Double Role Films: इन फिल्मों में दिखा किरदारों के डबल रोल का धमाल, बड़े मियां छोटे मियां से भी हैं उम्मीदें!

Tue, 09 Apr 2024 05:38 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 09 Apr 2024 05:38 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Tiger Shroff Films with Double Roles Bade Miyan Chote Miyan Seeta Aur Geeta  Aankhen Judwaa
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला

दर्शकों के लिए जब फिल्मों में दो चीजें प्राप्त होती है तो उनका मनोरंजन भी डबल हो जाता है। ऐसी फिल्में किसी तोहफे से कम नहीं होती हैं। जब दर्शकों को किसी फिल्म में अपने पसंदीदा अभिनेता के रूप में दो बार देखने को मिले? तो उनके उत्साह की कोई सीमा नहीं होती है। जी हां, हम बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा फॉर्मूले के बारे में बात कर रहे हैं - "एक के साथ एक फ्री"। हाल ही में, फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर लगातार यह चर्चाएं हो रही हैं कि इस फिल्म अक्षय और टाइगर का डबल रोल होने जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से ऐसी कोई जानकारी नहीं आई है। तो आज के इस लेख में हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें दर्शकों को डबल धमाल देखने को मिला है।

Akshay Kumar Tiger Shroff Films with Double Roles Bade Miyan Chote Miyan Seeta Aur Geeta  Aankhen Judwaa
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया
बड़े मियां छोटे मियां
1998 की मूल फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में अमिताभ बच्चन और गोविंदा की कॉमेडी देखने को मिली थी। मूल फिल्म में अमिताभ बच्चन और गोविंदा ने पुलिस वाले का किरदार निभाया था। इसके साथ ही उस फिल्म में अमिताभ और गोविंदा का डबल रोल भी था। पहली अमिताभ-गोविंदा की जोड़ी पुलिस की भूमिका में थी, वहीं दूसरी अमिताभ-गोविंदा की जोड़ी चोर की भूमिका में थी। चोर बने अमिताभ और गोविंदा जो भी कारनामा करते थे, उसका इल्जाम पुलिस बने अमिताभ-गोविंदा पर आता था, इस लुका-छुपी के खेल में ही दर्शकों को असली मजा मिला।
Akshay Kumar Tiger Shroff Films with Double Roles Bade Miyan Chote Miyan Seeta Aur Geeta  Aankhen Judwaa
सीता-गीता - फोटो : सोशल मीडिया
सीता और गीता
रमेश सिप्पी की फिल्म 'सीता और गीता' साल  1972 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने हेमा मालिनी के करियर को नए पंख दिए थे। यह फिल्म हेमा मालिनी के करियर की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्मों में गिना जाता है, जिसमें वह डबल रोल में थीं। फिल्म में एक सीता जो बिल्कुल सीधी सादी थी तो दूसरी गीता जो खूब चपट-चालाक थी और दुनिया को अपने हिसाब से जीती थी। फिल्म को आज भी दर्शकों का खूब प्यार मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Tiger Shroff Films with Double Roles Bade Miyan Chote Miyan Seeta Aur Geeta  Aankhen Judwaa
आंखें - फोटो : सोशल मीडिया
आंखें
गोविंदा ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है। अभिनेता की साल 1993 की 'आंखें' सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म में वह और कादर खान दोहरी भूमिकाओं में थे। यह फिल्म गोविंदा के फिल्मी करियर पर लगाम कसने के लिए भी जिम्मेदार है। फिल्म आज भी दर्शकों के जहन में जीवित है और इस फिल्म के लिए आज भी गोविंदा के अभिनय की खूब सराहना की जाती है।
विज्ञापन
Akshay Kumar Tiger Shroff Films with Double Roles Bade Miyan Chote Miyan Seeta Aur Geeta  Aankhen Judwaa
जुड़वा (1997) - फोटो : सोशल मीडिया
जुड़वा (1997)
सलमान खान ने अपने करियर में कई डबल रोल वाली फिल्में की हैं। "प्रेम रतन धन पायो" सलमान खान के डबल रोल वाली पहली फिल्म नहीं थी। उन्होंने "जुड़वा" में जुड़वा भाइयों की भूमिका भी अदा की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और इसमें करिश्मा कपूर और रंभा सलमान खान के साथ मुख्य भूमिका में थीं।
 

Yodha OTT Release Date: सिद्धार्थ की फिल्म 'योद्धा' की ओटीटी रिलीज पर आया बड़ा अपडेट, इस दिन होगी रिलीज!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed