अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' जल्द ही बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। यह फिल्म 10 अप्रैल को ईद के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म की टक्कर सिनेमाघरों में अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' से होगी। ईद पर दो बड़ी फिल्मों का क्लैश इसके कलेक्शन पर भी असर डालेगा, जिसे लेकर मनोरंजन जगत में चर्चा चल रही है। वहीं अब 'बड़े मियां छोटे मियां' के निर्देशक अली अब्बास जफर ने बॉक्स ऑफिस क्लैश के बारे में बात की और दर्शकों से दोनों फिल्मों को सिनेमाघरों में देखने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि दोनों फिल्में एक-दूसरे से बहुत अलग हैं और तर्क दिया कि उनका एक ही दिन रिलीज होना पूरी तरह से ठीक है।
BMCM-Maidaan: 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'मैदान' की भिड़ंत पर अली अब्बास जफर ने तोड़ी चुप्पी, लोगों से की यह अपील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अली अब्बास जफर ने हाल ही में दिए साक्षात्कार में कहा कि मैं सभी से अनुरोध करूंगा कि जब भी आपके पास समय हो तो कृपया मैदान और बड़े मियां छोटे मियां देखने जाएं। यह एक लंबा सप्ताहांत है। दो फिल्में एक साथ रिलीज हो सकती हैं। मुझे लगता है कि हम दो बहुत अलग फिल्में हैं और दोनों फिल्में दर्शकों को सर्वश्रेष्ठ पेश करेंगी इसलिए कृपया इस ईद पर जाकर इसे देखें।
Suhana Khan: सोशल मीडिया पर रील पोस्ट करने में शरमाती हैं किंग खान की लाडली सुहाना, अनन्या ने ऐसे ली चुटकी
अली अब्बास जफर ने लोगों से फिल्म उद्योग का समर्थन करने का आग्रह किया और कहा कि हम चाहते हैं कि लोग सिनेमाघरों में आएं, आनंद लें और फिल्म निर्माण बिरादरी के रूप में हमारा समर्थन करें, क्योंकि हम सभी इसमें एक साथ हैं। हमारे बीच कोई टकराव नहीं है, कोई नकारात्मकता नहीं है। एक-दूसरे के प्रति हमारा सम्मान अभूतपूर्व है, क्योंकि हम सभी जानते हैं कि हमने अपनी फिल्में बनाने में बहुत मेहनत की है।
Lok Sabha Elections: मनोज बाजपेयी ने दोहराया, मैं कहीं से चुनाव नहीं लड़ने वाला, इस मोड़ पर राजनीति में जाना..
वहीं बात करें 'बड़े मियां छोटे मियां' के बारे में तो अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। फिल्म में मानुषी छिल्लर, सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ और रोनित रॉय जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म का निर्माण वाशु भगनानी और पूजा एंटरटेनमेंट ने मिलकर किया है।
Kunal Kapur: शेफ कुणाल कपूर के तलाक के मामले में आया पत्नी का बड़ा बयान, बोलीं- वो झूठ बोल रहे हैं
वहीं बात करें अजय देवगन की 'मैदान' के बारे में तो फ्रेश लाइम फिल्म्स, जी स्टूडियोज और बेव्यू प्रोजेक्ट्स द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्देशन अमित रविंदरनाथ शर्मा ने किया है। फिल्म का संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है। वहीं फिल्म के कलाकारों के बारे में बात करें तो अजय देवगन के अलावा मैदान में प्रियामणि, गजराज राव और बंगाली अभिनेता रूद्रनील घोष प्रमुख भूमिकाओं में हैं। वहीं गीत मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखे हैं। यह फिल्म जी स्टूडियोज, बोनी कपूर, अरुणव जॉय सेनगुप्ता और आकाश चावला द्वारा निर्मित है।
Box Office Collection: गॉडजिला x कॉन्ग ने छठे दिन लगाया अर्धशतक, क्रू समेत अन्य फिल्मों का ऐसा रहा हाल