{"_id":"660e2c6bbde83ad6d002a78b","slug":"suhana-khan-shared-a-photo-on-instagram-of-herself-in-a-floral-dress-ananya-panday-commneted-post-the-reel-2024-04-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Suhana Khan: सोशल मीडिया पर रील पोस्ट करने में शरमाती हैं किंग खान की लाडली सुहाना, अनन्या ने ऐसे ली चुटकी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Suhana Khan: सोशल मीडिया पर रील पोस्ट करने में शरमाती हैं किंग खान की लाडली सुहाना, अनन्या ने ऐसे ली चुटकी
Thu, 04 Apr 2024 10:13 AM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Thu, 04 Apr 2024 10:13 AM IST
विज्ञापन
सुहाना खान अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में जहां दोस्ती से ज्यादा दुश्मनी के चर्चे होते हैं वहीं कुछ दोस्ती ऐसी होती है जिसकी मिसाल लोग देते हैं। शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान और चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे की दोस्ती भी कुछ ऐसी ही है। बचपन की सहेलियां आज पक्की दोस्त बन चुकी हैं। कई मौकों पर दोनों को एक साथ स्पॉट भी किया जाता है। हाल ही में सुहाना खान ने इंस्टग्राम से अपनी कुछ तस्वीरों को साझा किया जिस पर अनन्या पांडे ने कमेंट किया है। इंटरनेट पर दोनों सहेलियों की बातें वायरल हो रही हैं।
सुहाना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
सुहाना खान बॉलीवुड में 'द आर्चीज' से अपना डेब्यू कर चुकी हैं। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म में वे 'वेरोनिका' के किरदार में नजर आई थीं। फिल्मों में काम करने के अलावा सुहाना खान सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वे अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा करती रहती हैं।
सुहाना खान अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम
सुहाना खान ने हाल ही में फ्लोरल मिडी ड्रेस में अपनी प्यारी सी तस्वीर को साझा किया। सुहाना ने फोटो के कैप्शन में लिखा था, 'द ड्रेस'। अनन्या पांडे ने जैसे ही उस फोटो को देखा उन्होंने तुरंत कमेंट सेक्शन में जाकर लिखा, 'जो रील बनाया है उसे साझा करो'।
विज्ञापन
विज्ञापन
अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम
अनन्या पांडे के कमेंट के नीचे सुहाना खान ने उन्हें जवाब देते हुए लिखा, 'मुझे शर्म आ रही है, मैं नहीं उसे साझा कर सकती हूं।' दोनों सहेलियों की बातें अब इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। अनन्या के कमेंट के नीचे उनकी मां भावना पांडे ने भी एक दिल वाला इमोजी से कमेंट किया है।
विज्ञापन
अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम
बचपन की सहेलियां सुहाना खान और अनन्या पांडे एक साथ जनवरी में पेरिस और फ्रांस गई थीं। जहां अनन्या ने पेरिस फैशन वीक 2024 के दौरान अंतरराष्ट्रीय रनवे पर पहली बार रैंप वॉक किया था। सुहाना खान ने उनकी खूबसूरत तस्वीरों को अपने अकाउंट से साझा करते हुए अनन्या का उत्साहवर्धन किया था।
Box Office Collection: गॉडजिला x कॉन्ग ने छठे दिन लगाया अर्धशतक, क्रू समेत अन्य फिल्मों का ऐसा रहा हाल