फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Girls Will Be Girls: ऋचा-अली की 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' का जलवा, सनडांस के बाद इस फेस्टिवल में होगी स्क्रीनिंग

Wed, 10 Apr 2024 12:11 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Wed, 10 Apr 2024 12:11 PM IST
सार

Girls Will Be Girls: ऋचा-अली की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मचा रही है धूम, सनडांस के बाद इस फेस्टिवल में होगी स्क्रीनिंग

 

विज्ञापन
Ali and Richa Chadha production film Girls Will Be Girls to be screened at TIFF Next Wave Film Festival 2024
Girls Will Be Girls - फोटो : सोशल मीडिया
अली फजल और ऋचा चड्ढा की प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म अंतरराष्ट्रीय स्तर धूम मचा रही है और लोग इसकी खूब सराहना कर रहे हैं। कई प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शन के बाद 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' अब टीआईएफएफ नेक्स्ट वेव फिल्म फेस्टिवल 2024 प्रदर्शित होने जा रही है, जिसे लेकर  ऋचा और अली ने बयान जारी कर अपनी खुशी जाहिर की है।


 
Ali and Richa Chadha production film Girls Will Be Girls to be screened at TIFF Next Wave Film Festival 2024
गर्ल्स विल बी गर्ल्स - फोटो : इंस्टाग्राम

कुछ समय पहले फिल्म अली फजल और ऋचा चड्ढा की डेब्यू प्रोडक्शन फिल्म सनडांस फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित की गया था, जहां फिल्म ने दो पुरस्कार अपने नाम किया। इसके अलावा फिल्म का प्रदर्शन साउथ बाय साउथवेस्ट फिल्म फेस्टिवल में जैसे प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में भी किया जा चुका है। टीआईएफएफ नेक्स्ट वेव फिल्म फेस्टिवल 11 से 14 अप्रैल तक होगा, जहां, 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' को 14 अप्रैल को फिल्म फेस्टिवल प्रदर्शित किया जाएगा।

Ali and Richa Chadha production film Girls Will Be Girls to be screened at TIFF Next Wave Film Festival 2024
ऋचा चड्ढा - फोटो : social media

ऋचा चड्ढा ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स को टीआईएफएफ नेक्स्ट वेव के लिए चुना जाना हमारे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। दुनिया भर में लोग हमारी फिल्म को पसंद कर रहे हैं और ऐसे में इन प्रतिष्ठित  फिल्म फेस्टिवल में अपनी फिल्मों का प्रदर्शन देखना हमारे लिए खुशी की बात है'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ali and Richa Chadha production film Girls Will Be Girls to be screened at TIFF Next Wave Film Festival 2024
ऋचा चड्ढा और अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया

ऋचा चड्ढा ने आग कहा, 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स फिल्म हमारे दिल के बहुत करीब है। इस फिल्म सोच से लेकर टीआईएफएफ में इसके प्रदर्शन तक का सफर हमारे लिए बेहद खुशी की बात है। फिल्म से दर्शक जुड़ सके इसके लिए हमें दिलो जान लगाकर मेहनत की और अब इसका परिणाम हमारे सामने है, यह हमारी टीम की मेहनत का फल है।
Ajay Devgn Real Life Based Film: मैदान से पहले इन पांच रियल लाइफ किरदारों को निभा चुके हैं अजय देवगन

विज्ञापन
Ali and Richa Chadha production film Girls Will Be Girls to be screened at TIFF Next Wave Film Festival 2024
अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, अली फजल ने कहा, 'टीआईएफएफ नेक्स्ट वेव में फिल्म का शामिल होना किसी भी फिल्म निर्माता के लिए एक सपने के सच होने जैसा है। हम इसके लिए काफी रोमांचित हैं। यह फिल्म हमारे लिए एक कड़ी मेहनत रही है। फिल्म का टीआईएफएफ नेक्स्ट वेव में चुना जाना हमारे लिए बेहद खुशी की बात है। 

Ayushmann Khurrana: अनीस बज्मी की हॉरर फिल्म में आयुष्मान खुराना की एंट्री? यह होगा फिल्म का नाम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed