Ankita Lokhande: अंकिता ने शादी की वजह से ठुकराई थी भंसाली की यह फिल्म, बोलीं- उन्होंने कहा था पछताएगी तू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म निर्माता संदीप सिंह ने संजय लीला भंसाली की 'गोलियों की रासलीला... राम लीला' में दीपिका पादुकोण द्वारा निभाई गई लीला की भूमिका के लिए अंकिता के ऑडिशन के बारे में एक दिलचस्प किस्से का खुलासा किया है। संदीप ने रणवीर सिंह के साथ अंकिता के ऑडिशन अनुभव के बारे में जानकारी साझा करते हुए खुलासा किया कि उन्होंने ऑडिशन के समय भंसाली प्रोडक्शंस के सीईओ के रूप में काम किया था।
संदीप सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा, ''ऐसा नहीं है कि उन्होंने रामलीला का ऑडिशन पास नहीं किया। उन्होंने कमाल कर दिया था। हालांकि, मिस्टर भंसाली ने 'ब्लैक', 'सांवरिया' और 'गुजारिश' देने के बाद एक स्टार चाह रहे थे। उस वक्त फिल्म का बजट बहुत ज्यादा था। मुझे लगता है कि ऑडिशन में ही अंकिता ने शानदार परफॉर्म किया था।"
अंकिता ने इस तरह के प्रोजेक्ट के लिए ऑडिशन देने के अवसर के लिए आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "मैं खुद को बहुत भाग्यशाली महसूस करती हूं कि मैं कम से कम ऐसी फिल्मों के लिए ऑडिशन दे सकी। मैं आशा करती हूं कि कभी न कभी मैं संजय लीला भंसाली के साथ काम करूंगी। जब आप उनके सामने होते हैं और वह आपको देख रहे होते हैं, तो आप जानते हैं कि कम से कम आप अपने लक्ष्य के करीब पहुंच रहे हैं।"
अभिनेत्री ने बताया कि संजय लीला भंसाली ने उन्हें ''बाजीराव मस्तानी'' करने का ऑफर दिया था। अभिनेत्री ने कहा, "मुझे याद है कि संजय सर ने मुझे फोन किया था और कहा था, 'कर ले ये बाजीराव वरना याद रख पछताएगी तू।"
Ajay Devgn Real Life Based Film: मैदान से पहले इन पांच रियल लाइफ किरदारों को निभा चुके हैं अजय देवगन