बॉलीवुड के सुपर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा के जन्म के बाद से ही सुर्खियां बटोर रहे हैं। फैंस भी रणबीर और आलिया के पैरेंट्स बनने से बेहद खुश हैं और उनकी एक झलक पाने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। माता-पिता बनने के बाद रणबीर और आलिया ने मीडिया से थोड़ी दूरी बना ली थी, लेकिन कपल ने हाल ही में मीडियाकर्मियों से मुलाकात की। साथ ही, उनसे अनुरोध किया कि वे उनकी बेटी राहा कपूर की तस्वीरें क्लिक न करें।
Alia Bhatt: आलिया-रणबीर ने पहली बार दिखाई बेटी राहा की तस्वीर, पैपराजी से किया खास अनुरोध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैंस ने जब से आलिया और रणबीर के पैरेंट्स बनने की खबर सुनी है, वे उनकी बेटी राहा की एक झलक पाने के लिए बेताब हैं। हालांकि, अब उनका इंतजार लंबा होने वाला है। कपल ने पैपराजी के साथ एक गेट टुगेदर में अपनी बेटी की तस्वीर क्लिक नहीं करने का अनुरोध किया। खास बात यह है कि रणबीर और आलिया ने मीडिया को राहा की तस्वीरें भी दिखाईं। इसका मतलब है कि फैंस से पहले मीडिया ने राहा की तस्वीर देख ली हैं और फैंस को कुछ वक्त तक इंतजार करना पड़ेगा।
Kangana Ranaut: म्यूजिकल ड्रामा है कंगना रणौत की 'इमरजेंसी', एक्ट्रेस ने बताया क्या है फिल्म में खास
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वरिंदर चावला ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने पिछले साल अपनी खूबसूरत बेटी राहा कपूर का वेलकम किया। आज यह जोड़ी पैपराजी से पर्सनली मिली और अनुरोध किया कि हम उनकी बेटी की तस्वीरें क्लिक नहीं करें। सच में यह रणबीर और आलिया ने अपनी बेटी के लिए सही फैसला लिया है।'
Tunisha Sharma: शीजान के लिए दोस्तों से पैसे उधार लेती थीं तुनिशा, मां ने बेटी का मैसेज सुनाते हुए लगाए आरोप
वहीं, वायरल भयानी ने भी कपल की तारीफ करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'खूबसूरत कपल रणबीर कपूर अलिया भट्ट और नीतू कपूर ने मीडिया फोटोग्राफर्स के लिए एक स्पेशल गेट टुगेदर होस्ट किया। इस कपल ने मीडिया से रिक्वेस्ट की कि वे उनके बच्चे की तस्वीरें न लें। रणबीर ने हमें अपने फोन पर बेबी राहा की खूबसूरत तस्वीरें दिखाईं। बाद में उन्होंने हमें ट्रीट किया।' बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर ने पिछले साल छह नवंबर को अपनी बच्ची राहा का स्वागत किया था।