अभिनेता इरफान खान आज भले ही हमारे साथ न हों, लेकिन उनकी शानदार और यादगार फिल्में हमेशा दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेंगी। 29 अप्रैल, 2020 को उनके निधन के बाद से ही फैंस और परिजन उन्हें हर दिन याद करते हैं। दुनिया भर में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए मशहूर रहे इरफान खान ने हर दिल में अपनी खास जगह बनाई थी। उनके जन्मदिन के मौके पर बेटे बाबिल ने उनकी याद में बेहद भावुक पोस्ट लिखा।
Irrfan Khan: इरफान के नाम बेटे बाबिल का पैगाम, भावुक पोस्ट साझा कर लिखा- कुछ सवाल...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में बाबिल ने अपने पिता के नाम अपना पैगाम अपने फैंस संग साझा किया। साथ ही, अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। इन फोटो में इरफान खान के साथ उनकी पत्नी सुतापा सिकदर और बेटे बाबिल नजर आए। इरफान खान के हाथ में एक कैमरा दिखा, जिससे उन्होंने बाबिल और सुतापा की तस्वीर खींची थी। इस फोटो को देखने के बाद उनके फैंस भी काफी भावुक हो गए।
https://www.instagram.com/p/CnGyOdKr1Vz/?utm_source=ig_web_copy_link
सोशल मीडिया पर बाबिल ने अपने पिता को याद कर और भी कई सारी तस्वीरें साझा कीं। इस तस्वीर में इरफान खान के हाथ में उनके बेटे बाबिल हैं। इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ-साथ बाबिल ने लिखा कि कुछ सवाल उन्हें रात में जगाए रखते हैं। कुछ सवाल ऐसे हैं, जो मैंने तब कभी नहीं पूछे और अब कभी नहीं पूछ सकता हूं। बाबिल ने आगे लिखा कि उन सभी सवालों के जवाब मुझे खुद ही ढूंढने पड़ेंगे और मैं इसका पता लगा लूंगा।
Rohit Shetty: वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान घायल हुए रोहित शेट्टी, करवाई हाथों की सर्जरी
इस तस्वीर में भी इरफान खान और छोटे बाबिल को एक ही फ्रेम में देखा जा सकता है। बाबिल ने जो तस्वीरें साझा कीं, उन्हें देखने के बाद साफ-साफ पता चल रहा है कि पिता और बेटे के बीच शुरू से ही काफी अच्छी बॉन्डिंग थी। कमेंट सेक्शन में कई लोग भावुक भी होते नजर आए। कई यूजर ने बाबिल को हौसला रखने के लिए कहा। वहीं, अन्य यूजर्स ने इरफान को श्रद्धांजलि दी और बाबिल को अपना प्यार दिया।