फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt: 19 की उम्र में डेब्यू, रोमांटिक से एक्शन तक हर किरदार में जीता दिल, कुछ ऐसा है आलिया का सफर

Sat, 15 Mar 2025 08:12 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 15 Mar 2025 08:12 AM IST
सार

Alia Bhatt Birthday: अभिनेत्री आलिया भट्ट आज शनिवार 15 मार्च को अपना जन्मदिन मना रही हैं। आलिया ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू किया।

विज्ञापन
Alia Bhatt Birthday: know about actress career famous movies family Net worth and love life with ranbir kapoor
आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित अदाकाराओं में शुमार हैं। फिल्मी परिवार में जन्मी आलिया को अभिनय प्रतिभा विरासत में मिली। बेशक उन्हें फिल्में हासिल करने के लिए बहुत पापड़ नहीं बेलने पड़े, लेकिन अभिनय की दुनिया में उन्होंने अपनी मजबूत जगह खुद की काबिलियत से बनाई है। आलिया भट्ट ने 19 साल की उम्र में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू किया। तब से अब तक आलिया शानदार तरीके से छाई हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में...

Alia Bhatt Birthday: know about actress career famous movies family Net worth and love life with ranbir kapoor
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में किया डेब्यू
आलिया भट्ट का जन्म 15 मार्च 1993 को महेश भट्ट और सोनी राजदान के घर हुआ। भट्ट फैमिली की इंडस्ट्री में अपनी पहचान है। निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट की यह प्रतिभा बिटिया तक भी पहुंची। आलिया ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म 'संघर्ष' (1999) में काम किया। इस फिल्म में उन्होंने प्रीति जिंटा के बचपन का रोल निभाया। अपनी क्यूटनेस से आलिया ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फिर बतौर अदाकारा उन्हें करण जौहर ने साल 2012 में लॉन्च किया।  

Alia Bhatt Birthday: know about actress career famous movies family Net worth and love life with ranbir kapoor
आलिया भट्ट, स्टूडेंट ऑफ द ईयर - फोटो : इंस्टाग्राम

करण जौहर ने किया लॉन्च
डेब्यू फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से ही आलिया ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसमें वे वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आईं। अपने करियर में उन्होंने कई शानदार फिल्में की हैं। इनमें हाइवे, डियर जिंदगी, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, गलीबॉय, ऐ दिल है मुश्किल, राजी, डार्लिंग्स, गंगूबाई काठियावाड़ी, ब्रह्मास्त्र और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। हर फिल्म के साथ आलिया के अभिनय में निखार आया है।

यह खबर भी पढ़ें:
Nora Fatehi: नोरा फतेही ने विदेशी फैंस संग मनाई होली, अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘बी हैप्पी’ को लेकर हुई तारीफ

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt Birthday: know about actress career famous movies family Net worth and love life with ranbir kapoor
'ब्रह्मास्त्र' - फोटो : इंस्टाग्राम @ brahmastrafilm

'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर रणबीर से प्यार
निजी जिंदगी की बात करें तो भट्ट परिवार की यह बिटिया कपूर खानदान की बहूरानी हैं। आलिया ने साल 2022 में रणबीर कपूर से शादी रचाई ।आलिया और रणबीर की लव स्टोरी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट से शुरू हुई। रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को केन्या के मसाई मारा नेशनल रिजर्व में प्रपोज किया था। यह जगह दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। अप्रैल 2022 में दोनों ने शादी कर ली। नवंबर 2022 में दोनों ने अपनी पहली संतान के रूप में बेटी राहा का स्वागत किया। राहा भी खूब लाइमलाइट में रहती हैं।

यह खबर भी पढ़ें:
The Diplomat Day 1 Box Office: जॉन अब्राहम की ‘द डिप्लोमैट’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, पहले दिन इतने कमाए

विज्ञापन
Alia Bhatt Birthday: know about actress career famous movies family Net worth and love life with ranbir kapoor
आलिया-रणबीर की बेटी राहा - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt

करोड़ों की संपत्ति की हैं मालकिन
आलिया भट्ट फिल्मों के अलावा विज्ञापनों से भी कमाई करती हैं।  वे एड-ए-मम्मा चाइल्डवियर ब्रांड की वो फाउंडर हैं। जीक्यू वेबसाइट के मुताबिक, आलिया भट्ट की नेटवर्थ 550 करोड़ है। आलिया के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आगामी फिल्म 'अल्फा' है। आलिया इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करने वाली हैं। वे एक ब्यूटी ब्रांड के लिए रेड कार्पेट पर उपस्थिति दर्ज कराएंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed