फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Elvish Yadav: सुदेश लहरी ने उड़ाया एल्विश यादव का मजाक, पॉडकास्ट में कृष्णा अभिषेक को लेकर भी बहुत कुछ कहा

Sat, 15 Mar 2025 12:45 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 15 Mar 2025 12:45 AM IST
सार

हाल ही में कॉमेडियन सुदेश लहरी यूट्यूबर एल्विश यादव के पॉडकास्ट में नजर आए। सुदेश ने एल्विश के पॉडकास्ट में उनका ही मजाक उड़ाया। ऐसा क्या कहा सुदेश ने? और अपने साथ कॉमेडी करने वाले कृष्णा अभिषेक को लेकर क्या बातें बोलीं, जानिए? 

विज्ञापन
Comedian Sudesh Lehri Join Youtuber Elvish Yadav Podcast As A Guest
सुदेश लहरी - फोटो : इंस्टाग्राम@realsudeshlehri

सुदेश लहरी इन दिनों ‘लाफ्टर शेफ’ रियालिटी शो में नजर आ रहे हैं। इसी शो में उनके साथ जोड़ी बनाकर कॉमेडी करने वाले कृष्णा अभिषेक भी शामिल हैं। साथ ही एल्विश यादव भी इस शो में नजर आते हैं। हाल ही में सुदेश लहरी एल्विश यादव के पॉडकास्ट में भी नजर आए। इस पॉडकास्ट में सुदेश लहरी ने करियर को लेकर, कृष्णा अभिषेक को लेकर कई सारी बातें साझा कीं। साथ ही पूरे पॉडकास्ट में वह एल्विश का मजाक उड़ाने से भी बाज नहीं आए। 

Comedian Sudesh Lehri Join Youtuber Elvish Yadav Podcast As A Guest
एल्विश यादव - फोटो : इंस्टाग्राम@elvish_yadav
पैसा लोगों की शक्ल बदल देता है
एल्विश यादव के पॉडकास्ट में कई तरह की बातें सुदेश ने की। अचानक पॉडकास्ट में एल्विश ने कहा कि वह पहले काफी गरीब थे, उनकी शक्ल भी थोड़ी अजीब दिखती थी। ऐसे में सुदेश लहरी बोले कि पैसा आता है तो अच्छे-अच्छों की शक्ल बदल जाती है। सुदेश की यह बात सुनकर एल्विश यादव हंसने लगे।  
Comedian Sudesh Lehri Join Youtuber Elvish Yadav Podcast As A Guest
सुदेश लहरी, कृष्णा अभिषेक - फोटो : इंस्टाग्राम@realsudeshlehri
कृष्णा अभिषेक को लेकर कही ये बात 
एल्विश यादव के पॉडकास्ट में सुदेश लहरी ने कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक को लेकर भी कई बातें साझा कीं। वह कृष्णा को आलू बताते हैं। उनका कहना है कि जैसे आलू हर चीज में डल जाता है, उस चीज का हिस्सा बन जाता है, वैसा ही कृष्णा अभिषेक है, वह हर जगह फिट हो जाता है। इस बात से पता चलता है कि सुदेश लहरी और कृष्णा अभिषेक के बीच कितना गहरा लगाव है। 

ये खबर भी पढ़ें: Sudesh Lehri: एक थप्पड़ ने कैसे बदल दी सुदेश लहरी की जिंदगी, संघर्ष के दिनों को याद करके हुए भावुक 

विज्ञापन
विज्ञापन
Comedian Sudesh Lehri Join Youtuber Elvish Yadav Podcast As A Guest
कॉमेडियन सुदेश लहरी - फोटो : इंस्टाग्राम@realsudeshlehri
स्ट्रगल के बारे में बात की
एल्विश यादव को सुदेश लहरी अपने स्ट्रगल के दिनों के बारे में भी बताते हैं। वह बताते हैं कि शुरुआती दिनों में वह पार्टी, शादी में गाने गाते थे, कॉमेडी करते थे। वह हमेशा कोशिश करते थे कि किसी तरह से उनकी पेमेंट बढ़ जाए क्योंकि सुदेश को अकेले ही अपना घर चलाना था। 
ये खबर भी पढ़ें: Sudesh Lehri: प्रसिद्ध होने से पहले सुदेश लेहरी ने बेचीं सब्जियां, बनाए जूते, कई लोगों से मांगे थे पैसे उधार  
विज्ञापन
Comedian Sudesh Lehri Join Youtuber Elvish Yadav Podcast As A Guest
'लाफ्टर शेफ' में मनारा और सुदेश - फोटो : इंस्टाग्राम@realsudeshlehri
लाफ्टर शेफ में बनी है मनारा चोपड़ा संग जोड़ी 
रियालिटी शो ‘लाफ्टर शेफ’ में सुदेश लहरी अपनी कॉमेडी से दर्शकों को हंसाते हैं, साथ ही इस शो पर खाना भी बनाते हैं। इसी शो में उनकी जोड़ी मनारा चोपड़ा के साथ बनी है। दोनों जब भी साथ होते हैं, तो कुछ ना कुछ मजेदार हरकत करते हैं, जिससे शो के बाकी प्रतियोगियों और दर्शकों की हंसी छूट जाती है। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed