फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt: फिल्मों ही नहीं, बिजनेस से भी मोटा पैसा कमाती हैं आलिया भट्ट, नेटवर्थ सुनकर उड़ जाएंगे होश

Fri, 15 Mar 2024 07:25 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 15 Mar 2024 07:25 AM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt Birthday: Know about actress career movies net worth and Love Story With Ranbir Kapoor
आलिया भट्ट नेटवर्थ - फोटो : अमर उजाला

अभिनेत्री आलिया भट्ट आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। आलिया बॉलीवुड की चर्चित अदाकाराओं में शुमार हैं। फिल्मी पृष्ठभूमि से होने के चलते आलिया के अंदर अभिनय प्रतिभा कूट-कूटकर भरी है। साल  2012 में 'स्टूटेंड ऑफ द ईयर' से डेब्यू करने के बाद से आलिया ने अपने एक दशक के अधिक के करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। एक्टिंग के अलावा आलिया बिजनेस में भी आगे हैं। आइए जानते हैं उनकी करियर यात्रा और नेटवर्थ के बारे में...

Alia Bhatt Birthday: Know about actress career movies net worth and Love Story With Ranbir Kapoor
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया का जन्म 15 मार्च 1993 को मुंबई में हुआ। वह मशहूर निर्देशक महेश भट्ट और सोनी राजदान की बेटी हैं। आलिया ने बतौर बाल कलाकार भी फिल्मों में काम किया है। आलिया भट्ट को सबसे पहले बड़े परदे पर साल 1999 में देखा गया था। उन्होंने अक्षय कुमार और प्रीति जिंटा की फिल्म 'संघर्ष' में अहम रोल निभाया था। वह फिल्म में प्रीति जिंटा का बचपन वाला रोल प्ले करती दिखी थीं। उस फिल्म में आलिया का रोल छोटा जरूर था, लेकिन उन्होंने छाप छोड़ी थी।

Alia Bhatt Birthday: Know about actress career movies net worth and Love Story With Ranbir Kapoor
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट का डेब्यू करण जौहर ने कराया। डेब्यू फिल्म से ही आलिया ने दर्शकों का दिल जीत लिया। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में वह वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आई थीं। अपने करियर में उन्होंने कई शानदार फिल्में की हैं। इनमें हाइवे, डियर जिंदगी, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, गलीबॉय, ऐ दिल है मुश्किल, राजी, डार्लिंग्स, गंगूबाई काठियावाड़ी, ब्रह्मास्त्र और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। हर फिल्म के साथ आलिया के अभिनय में निखार आया है।
Naram Kaalja Out: 'अमर सिंह चमकीला' का दूसरा गाना 'नरम कालजा' रिलीज, अलका याग्निक की आवाज ने मोह लिया मन

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt Birthday: Know about actress career movies net worth and Love Story With Ranbir Kapoor
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, आलिया भट्ट की नेटवर्थ 299 करोड़ रुपये करीब है। आलिया किसी भी फिल्म को करने के लिए करीब 20 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। वहीं वह विज्ञापन के लिए करीब 1-2 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। वह इंडस्ट्री में दूसरी सबसे अधिक कमाई वाली बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। आलिया के बिजनेस वुमन बनने की शुरुआत स्टाइल क्रैकर से हुई।आलिया भट्ट ने मां और बच्चों को ध्यान में रखकर Ed-a-Mamma की शुरुआत की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिाय अगरबत्ती और धूप बनाने वाली एक कंपनी में भी निवेश करती हैं। 
BhaiyyaJi: मनोज बाजपेयी की फिल्म 'भैया जी' का पोस्टर हुआ आउट, जानिए किस दिन आएगा टीजर, कब होगी फिल्म रिलीज

विज्ञापन
Alia Bhatt Birthday: Know about actress career movies net worth and Love Story With Ranbir Kapoor
आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निजी जिंदगी की बात करें तो आलिया ने रणबीर कपूर के साथ शादी रचाई है और दोनों सफल वैवाहिक जीवन जी रहे हैं। आलिया और रणबीर की लव स्टोरी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट से शुरू हुई। अप्रैल 2022 में दोनों ने शादी कर ली। नवंबर 2022 में दोनों ने अपनी पहली संतान के रूप में बेटी राहा का स्वागत किया। 
Jai Shri Ram: सेंसर का हिंदी फिल्म से जय श्री राम हटाने का आदेश, बोकाडिया बोले, मर जाऊंगा पर इसे नहीं हटाऊंगा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed