फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt: जिगरा इवेंट में आलिया भट्ट ने गाया 'ऊ अंतावा', सामंथा रुथ प्रभु को बताया 'हीरो', बोलीं- फिल्म....

Wed, 09 Oct 2024 08:51 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 09 Oct 2024 08:51 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने हाल ही में हैदराबाद में अपनी आगामी फिल्म जिगरा के प्री-रिलीज इवेंट में साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की जमकर तारीफ की साथ ही उन्हें एक हीरो बताया। इसके अलावा आलिया ने सामंथा को उनकी फिल्म जिगरा को प्रमोट करने के लिए आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
Alia Bhatt Sings Song Oo Antava calls pan India star Samantha Ruth Prabhu a Hero at Jigra event says not easy
सामंथा रुथ प्रभु-आलिया भट्ट - फोटो : एक्स-dharmatejahere
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने हाल ही में हैदराबाद में अपनी आगामी फिल्म जिगरा के प्री-रिलीज इवेंट में साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की जमकर तारीफ की साथ ही उन्हें एक हीरो बताया। इसके अलावा आलिया ने सामंथा को उनकी फिल्म जिगरा को प्रमोट करने के लिए आभार व्यक्त किया।
Alia Bhatt Sings Song Oo Antava calls pan India star Samantha Ruth Prabhu a Hero at Jigra event says not easy
सामंथा रुथ प्रभु-आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt, samantharuthprabhuoffl
आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म जिगरा का जमकर प्रचार कर रही हैं। हाल ही में हैदराबाद में जिगरा का प्री-रिलीज इवेंट रखा गया, जहां पर फिल्म से जुड़ी स्टार कास्ट और कुछ नामी हस्तियां शामिल हुईं। जिगरा के प्रचार के दौरान आलिया के अलावा वेदांग रैना भी मौजूद रहे। वहीं जिगरा को सपोर्ट करने के लिए साउथ अभिनेत्री सामंथा भी नजर आईं। 
 
Alia Bhatt Sings Song Oo Antava calls pan India star Samantha Ruth Prabhu a Hero at Jigra event says not easy
सामंथा रुथ प्रभु-आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt, samantharuthprabhuoffl
इवेंट में आलिया ने जिगरा का समर्थन करने के लिए सामंथा को धन्यवाद दिया। इवेंट के दौरान आलिया ने सामंथा की जमकर प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में सामंथा के साथ निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास और राणा दग्गुबाती भी मौजूद थे। इसी इवेंट का एक वायरल वीडियो अब सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हो रहा है, जिसमें आलिया पुष्पा: द राइज का लोकप्रिय ट्रैक "ऊ अंतवा" गाते हुए दिखाई दे रही हैं। इस गाने को आलिया ने सिर्फ सामंथा के लिए गाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt Sings Song Oo Antava calls pan India star Samantha Ruth Prabhu a Hero at Jigra event says not easy
सामंथा रुथ प्रभु-आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt, samantharuthprabhuoffl
आलिया ने कहा, "मेरी प्यारी सामंथा, तुम ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन दोनों में ही असली हीरो हो। मैं तुम्हारी प्रतिभा, तुम्हारी दृढ़ता और तुम्हारी ताकत की बहुत प्रशंसा करती हूं। पुरुषों की दुनिया में एक महिला होना आसान नहीं है। तुम अपने पैरों पर खड़ी हो, और तुम्हारे पास अपनी प्रतिभा और अपनी मजबूत इरादे हैं, जो सभी के लिए एक उदाहरण है।
 
विज्ञापन
Alia Bhatt Sings Song Oo Antava calls pan India star Samantha Ruth Prabhu a Hero at Jigra event says not easy
सामंथा रुथ प्रभु-आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt, samantharuthprabhuoffl
जिगरा की अदाकारा ने निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास से उन्हें और सामंथा को एक साथ एक फिल्म में कास्ट करने के लिए गुजारुश की। आलिया ने कहा, "इस मंच पर, मैं इस समय जिगरा के प्रचार के लिए नहीं कह रही हूं, मैं वास्तव में ऐसा करना चाहती हूं। त्रिविक्रम सर, मुझे लगता है कि सामंथा और मुझे आपके द्वारा लिखी और निर्देशित एक फिल्म में होना चाहिए।'' आगे आलिया ने कहा, ''आमतौर पर अभिनेत्रियां एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा करती हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। मैं बहुत आभारी हूं कि आज मेरी फिल्म का समर्थन करने के लिए पैन इंडिया सुपरस्टार सामंथा यहां मौजूद हैं।"
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed