फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt: पति नहीं बल्कि इस अभिनेता के साथ शानदार है आलिया भट्ट की केमिस्ट्री, खुद अभिनेत्री ने किया खुलासा

Wed, 18 Sep 2024 10:25 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Wed, 18 Sep 2024 10:25 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने बातचीत के दौरान अपने सह कलाकार का नाम साझा किया है, जिनके साथ उनकी बड़े पर्दे पर शानदार कैमेस्ट्री रही है। खास बात यह है कि उन्होंने अपने पति नहीं बल्कि इस अभिनेता का नाम लिया है। 

विज्ञापन
Alia Bhatt Talk about her on screen chemistry with varun Dhawan apart from husband ranbir kapoor
आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों बेटी राहा के साथ कई जगहों पर स्पॉट की जाती हैं। आलिया ने अपने करियर में कई सारे बड़े अभिनेताओं जैसे वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रणवीर सिंह के साथ काम किया है लेकिन उन्होंने बड़े पर्दे पर अपने सह कलाकार का नाम साझा किया है। बताया है किस अभिनेता के साथ उनकी केमिस्ट्री शानदार रही है। आइए आपको बताते हैं किस सह कलाकार का लिया था आलिया भट्ट ने नाम।

 
Alia Bhatt Talk about her on screen chemistry with varun Dhawan apart from husband ranbir kapoor
आलिया भट्ट- रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

रणवीर सिंह और वरुण धवन के बीच कौन है फेवरेट को-स्टार
कॉफी विद करण में करण जौहर से बातचीत के दौरान आलिया भट्ट से सवाल किया गया कि बड़े पर्दे पर वरुण धवन और रणवीर सिंह में से किस अभिनेता के साथ उनकी शानदार केमिस्ट्री रही है। वह इन दोनों अभिनेताओं में से किसे चुनेंगी। इस पर अभिनेत्री ने मजेदार जवाब दिया, जिसको लेकर उनके फैंस भी अभिनेत्री की काफी तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

Alia Bhatt Talk about her on screen chemistry with varun Dhawan apart from husband ranbir kapoor
वरुण धवन-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
वरुण धवन के साथ बेहतर केमेस्ट्री थी
आलिया के जवाब देने से पहले ही रणवीर बीच में टोकते हुए उन्हें अपना नाम लेने का सुझाव देते हैं। इसे एक कठिन सवाल बताते हुए, अभिनेत्री ने शुरू में रणवीर का जिक्र करते हुए कहा कि उनके बीच बहुत अच्छी केमिस्ट्री है। फिर आलिया ने अपना जवाब बदलते हुए कहा, 'वारिया (वरुण और आलिया) के प्रशंसक बहुत परेशान होंगे। वरुण और मेरे बीच सबसे अच्छी केमिस्ट्री है'। वरुण के साथ उनकी केमिस्ट्री बहुत अच्छी है। रणवीर ने इस पर आलिया को तंज करते हुए कहा कि 'दोस्त के नाम पर कलंक' हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt Talk about her on screen chemistry with varun Dhawan apart from husband ranbir kapoor
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
पति रणबीर कपूर को बताया समय का पाबंद
आलिया ने बातचीत के दौरान अपने पति रणबीर कपूर को लेकर भी बात की। आलिया ने कहा कि रणबीर समय के पाबंद हैं। वहीं, रणवीर सिंह बहुत ही अच्छा डांस करते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया 'जिगरा', 'अल्फा' और 'लव एंड वार' फिल्मों में नजर आने वाली हैं। बता दें कि आलिया स्टूडेंट ऑफ द ईयर, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, कलंक और हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इन फिल्मों में आलिया को काफी पसंद किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed