फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bipasha Basu: बिपाशा बसु ने एक साल पुरानी ड्रेस से बेटी के लिए बनाई रजाई, कहा- जीरो वेस्टेज में विश्वास रखें

Wed, 18 Sep 2024 10:23 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 18 Sep 2024 10:23 AM IST
विज्ञापन
Bipasha Basu social media post featuring quilts crafted Quilt from her daughter Devi year one clothes
बिपाशा की बेटी देवी - फोटो : इंस्टाग्राम @bipashabasu

बॉलीवुड अभिनेत्रा बिपाशा बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बॉलीवुड के क्यूट कपल्स की लिस्ट में आते हैं। फैंस इनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हालांकि, मां बनने के बाद बिपाशा अपनी बेटी देवी की क्यूट तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपनी बेटी देवी के पहले साल के कपड़ों से बनी रजाई फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

Bipasha Basu social media post featuring quilts crafted Quilt from her daughter Devi year one clothes
करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु - फोटो : PTI

अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अपनी बेटी देवी के पहले साल के कपड़ों से बनी रजाइयों की एक वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर लोगों के दिलों को छू लिया है। बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी देवी के साथ एक क्यूट रील वीडियो शेयर किया है। क्लिप में, सफेद टी-शर्ट और नीली स्कर्ट पहने छोटी देवी खुशी-खुशी अपने पसंदीदा कपड़ों से बनी रजाई पर चलती और खेलती नजर आ रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)


Bipasha Basu social media post featuring quilts crafted Quilt from her daughter Devi year one clothes
बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर - फोटो : इंस्टाग्राम

इन रजाईयों पर 'देवी', 'प्यार से बनाया गया', 'बेबी बसु सिंह ग्रोवर', 'राजकुमारी आ गई है', 'मम्मी + डैडी' और 'मेरी मां से मिला तोहफा' जैसे खास संदेश लिखे हैं, जो इन यादगार चीजों को और यादगार बना देते हैं। अभिनेत्री ने इस रील वीडियो को साझा करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, "प्यार से बनाया गया... हमारी देवी और अब देवी के पहले साल के कपड़ों से बनी ये खूबसूरत यादगार रजाई... यह बस प्यार है"।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bipasha Basu social media post featuring quilts crafted Quilt from her daughter Devi year one clothes
बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि बिपाशा ने अप्रैल 2016 में अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी की थी। उनकी बेटी देवी का जन्म नवंबर 2022 में हुआ। उन्हें आखिरी बार क्राइम थ्रिलर सीरीज 'डेंजरस' में देखा गया था, जिसे विक्रम भट्ट ने लिखा और भूषण पटेल ने निर्देशित किया था। इस सीरीज में करण सिंह ग्रोवर भी थे। यह MX प्लेयर पर स्ट्रीम हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed