अभिषेक बनर्जी के लिए ये साल काफी शानदार रहा है। उन्होंने इस साल 'स्त्री 2' और 'वेदा' में अपनी बहुमुखी अभिनय क्षमता का प्रदर्शन करते हुए, काफी सराहनाएं बटोरी हैं। कास्टिंग निर्देशक से अभिनेता बने अभिषेक ने साल 2020 में अनुष्का शर्मा की सीरीज 'पाताल लोक' से चर्चा बटोरी थी। अब 'स्त्री 2' में वह विक्की के दोस्त जना के रूप में नजर आए हैं। उनका किरदार इस पूरे फ्रेंचाइजी के सबसे मनोरंजक किरदारों में से एक है। उन्हें अपनी भूमिकाओं के लिए आलोचकों से भी काफी सकारात्मक समीक्षा मिली है, जिस पर अब अभिनेता ने अपनी राय जाहिर की हैं।
Abhishek Banerjee: 'आलोचनात्मक सराहनाओं से पेट नहीं भरता', दर्शकों के प्यार को ज्यादा तव्वजो देते हैं अभिषेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता ने कहा कि वह फिल्म समीक्षकों द्वारा मिले सकारात्मक समीक्षाओं से ज्यादा दर्शकों के प्यार को तव्वजो देते हैं। उन्होंने कहा कि इससे कलाकार का पेट नहीं भरता। उनका मानना है कि निर्माता तभी काम देते हैं, जब दर्शकों को उनकी भूमिकाएं मनोरंजक लगती हैं। हाल में ही डीएनए के साथ एक इंटरव्यू के दौरान उनसे सिनेमाघरों में स्त्री 2 की सफलता के बीच दर्शकों के प्यार और आलोचनात्मक प्रशंसा के बीच चुनाव करने के लिए कहा गया। इसके जवाब में अभिषेक ने कहा कि वह दर्शकों के प्यार के भूखे हैं, क्योंकि वह फिल्मों में काम करना जारी रखना चाहते हैं।
अभिनेता ने बताया कि आलोचनात्मक प्रशंसा उनके प्रदर्शन के अनुसार होती है और उनके अभिनय कौशल की समीक्षा करना एक व्यक्तिगत राय होती है। स्त्री 2 के अभिनेता ने कहा कि चाहे वह कितना भी अच्छा काम क्यों न कर रहे हों, दर्शकों का एक वर्ग उनके अभिनय से प्रभावित नहीं हुआ है। हालांकि, एक अभिनेता के रूप में, वह उन्हें दर्शकों द्वारा भी स्वीकार किए जाने की चाहत रखते हैं।
50 Years Of Ajanabee: राजेश खन्ना-जीनत की फिल्म के 50 साल पूरे, पहली बार ट्रेन पर फिल्माया गया था कोई गाना
अभिनेता ने आगे कहा कि एक अभिनेता का कररियर तभी आगे बढ़ता है, जब वह जनता के बीच लोकप्रिय होता है। उन्होंने साझा किया कि आलोचक सकारात्मक समीक्षा देते हैं, लेकिन कई बार ऐसा भी हुआ है जब दर्शकों ने उनके काम पर ध्यान नहीं दिया। भेड़िया अभिनेता को लगता है कि जिस दर्शक वर्ग से वह अधिक जुड़ना चाहते हैं, कभी-कभी वह उन्हें देखने के लिए आती ही नहीं है। अभिनेता ने आगे कहा, "आलोचनात्मक सराहनाओं से पेट नहीं भरता, फिर चाहे आलोचक आपकी कितनी भी प्रशंसा करें, निर्माता आपको तभी काम देंगे, जब दर्शक आपकी सराहना करेंगे।"
Shabana Azmi: 9 साल की उम्र में इस अभिनेता की फैन थीं शबाना आजमी, पॉकेट मनी बचाकर खरीदा करती थीं उनकी तस्वीर
अभिनेता ने दर्शकों के प्यार पर जोर देते हुए कहा कि जब दर्शक अभिनेताओं के अभिनय कौशल की प्रशंसा करते हैं, तो यह उनके जैसे कलाकारों को काफी खुशी देता है। बता दें कि अभिषेक की दो फिल्में इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई थीं, जिनमें 'स्त्री 2' और 'वेदा' शामिल हैं। दोनों में वह बिलकुल अलग-अलग अवतारों में नजर आए हैं। अभिषेक जल्द ही अमिताभ बच्चन के साथ 'सेक्शन 84' में नजर आने वाले हैं।
द बकिंघम मर्डर्स का हाल बेहाल, स्त्री 2 का जारी है धमाल