{"_id":"669f7c104c95a9cfda0e6c16","slug":"alia-bhatt-upcoming-movies-list-jigra-baiju-bawra-inshallah-brahmastra-2-alpha-2024-07-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alia Bhatt: आलिया भट्ट की पांच जबर्दस्त फिल्में, जो होंगी सस्पेंस-रोमांस-थ्रिलर से भरपूर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Alia Bhatt: आलिया भट्ट की पांच जबर्दस्त फिल्में, जो होंगी सस्पेंस-रोमांस-थ्रिलर से भरपूर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 23 Jul 2024 03:52 PM IST
सार
आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं। प्रशंसक उनकी हर एक फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार करते हैं। आलिया के पास कई मेगा प्रोजेक्ट की फिल्में हैं, जिनमें कुछ इस साल तो कुछ अगले साल रिलीज होंगी। आलिया की आगामी फिल्मों में आपको एक्शन, ड्रामा, सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलेगा। देर किस बात की आपको भी बताते हैं आलिया की पांच आने वाली बेहतरीन फिल्मों के बारे में।
विज्ञापन
1 of 6
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
Link Copied
आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं। प्रशंसक उनकी हर एक फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार करते हैं। आलिया के पास कई मेगा प्रोजेक्ट की फिल्में हैं, जिनमें कुछ इस साल तो कुछ अगले साल रिलीज होंगी। आलिया की आगामी फिल्मों में आपको एक्शन, ड्रामा, सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलेगा। देर किस बात की आपको भी बताते हैं आलिया की पांच आने वाली बेहतरीन फिल्मों के बारे में।
Trending Videos
2 of 6
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
वाईआरएफ की स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'अल्फा' में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ एक जासूस के किरदार में नजर आएंगी। यह एक महिला प्रधान फिल्म होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म में बॉबी देओल विलेन के रोल में नजर आ सकते हैं। एक जासूस के किरदार में आलिया को एक्शन करते देखना काफी दिलचस्प होगा। हालांकि, आलिया फिल्म 'राजी' में एक जासूस का किरदार निभाया चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
आलिया भट्ट की इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब फैंस सिर्फ और सिर्फ फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहें हैं। हाल ही में 'जिगरा' के सेट से आलिया का एक शानदार लुक सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देखने के बाद इस फिल्म को लेकर प्रशंसकों की उत्सुकता और अधिक बढ़ गई है। बता दें आलिया की फिल्म 'जिगरा' इस साल 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को वासन बाला ने निर्देशित किया है और इसे धर्मा प्रोडक्शन के तहत निर्मित किया गया है। इस फिल्म में आलिया के अलावा आदित्य नंदा और वेदांग रैना नजर आएंगे।
4 of 6
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म 'बैजू बावरा' में आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म में आलिया के साथ रणवीर सिंह नजर आएंगे। 'बैजू बावरा' एक रोमांटिक बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन संजय लीला भंसाली द्वारा किया जा रहा है। 'बैजू बावरा' एक कलाकार की बदले की कहानी है।
विज्ञापन
5 of 6
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'इंशाल्लाह' एक आगामी बॉलीवुड एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं। फिल्म में सलमान खान मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। सलमान खान के अपोजिट फिल्म में आलिया भट्ट नजर आएंगी, तो वहीं संजय दत्त भी इस फिल्म में अहम किरदार में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म में पहली बार आलिया और सलमान की जोड़ी साथ नजर आएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।