फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alka Yagnik Birthday: 31 सालों से पति से अलग रह रहीं अलका याग्निक, विरासत में मिली गायकी

Thu, 20 Mar 2025 09:28 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 20 Mar 2025 09:28 AM IST
सार

Alka Yagnik Birthday: गायक अलका याग्निक की लव लाइफ काफी फिल्मी है। वह 31 सालों से अपने पति से दूर रह रही हैं। अलका ने 6 साल की उम्र में गाना शुरू किया। उन्हें कई अवॉर्ड मिले।

विज्ञापन
Alka Yagnik Birthday Special love life marriage life and career
अलका याग्निक - फोटो : इंस्टाग्राम @therealalkayagnik

अलका याग्निक किसी पहचान की मोहताज नहीं। अलका याग्निक की मकबूलियत का आलम ये है कि लोग उन्हें बिना देखे ही उनकी आवाज से पहचान लेते हैं। उन्होंने बॉलीवुड को कई बेहतरीन गाने दिए हैं। अलका याग्निक प्रोफेशनल के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। आइए जानते हैं उनकी निजी जिंदगी के बारे में। 

Alka Yagnik Birthday Special love life marriage life and career
अलका याग्निक - फोटो : इंस्टाग्राम

1989 में अलका ने की थी शादी
अपनी सुरीली आवाज से दुनिया पर राज करने वाली अलका याग्निक का करियर 90 के दशक में शुरू हुआ था। उन्होंने हिंदी फिल्मों को बेशुमार गाने दिए। अलका याग्निक की लव लाइफ काफी फिल्मी है। अलका याग्निक ने कारोबारी नीरज कपूर से साल 1989 में से शादी की थी। दोनों से एक बेटी है जिसका नाम सायशा कपूर है। साल 2024 में बेटी ने सुनने की क्षमता खो दी।
Alka Yagnik: अलका के गानों का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया कोई सिंगर, बुखार में गाया माधुरी की फिल्म का हिट सॉन्ग

Alka Yagnik Birthday Special love life marriage life and career
अलका याग्निक - फोटो : इंस्टाग्राम-@therealalkayagnik

31 साल से पति से दूर रहती हैं अलका
अलका याग्निक और उनके पति नीरज पिछले 31 सालों से अलग रह रहे हैं और लॉन्ग डिस्टेंस मैरिज निभा रहे हैं। उनके पति नीरज का कारोबार शिलॉन्ग बेस्ड है। इसलिए दोनों एक दूसरे से अलग रह हैं। शादी के बाद ही नीरज ने अपना बेस मुंबई शिफ्ट कर लिया था, लेकिन यहां उन्हें काफी नुकसान हुआ। इसके बाद अलका याग्निक ने नीरज को शिलॉन्ग शिफ्ट होने के लिए कहा। ऐसे में दोनों एक दूसरे से अलग रहते हुए रिश्ता निभा रहे हैं।
Disha Salian: बॉम्बे HC पहुंचे सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के पिता, CBI जांच की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
Alka Yagnik Birthday Special love life marriage life and career
अलका याग्निक - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

छह साल की उम्र में गाना शुरू किया
अलका याग्निक आज के दिन यानी 20 मार्च 1966 को गुजराती परिवार में कोलकाता में पैदा हुईं। उनके पिता का नाम धर्मेंद्र सिकंदर है। उनकी मां शुभा भारतीय शास्त्रीय संगीत की गायिका थीं। साल 1972 में अलका याग्निक ने छह साल की उम्र में कलकत्ता में आकाशवाणी (ऑल इंडिया रेडियो) के लिए गाना शुरू किया। 10 साल की उम्र में उनकी मां उन्हें चाइल्ड सिंगर के तौर पर मुंबई लेकर आईं। उनसे कहा गया कि वह बेटी की आवाज परपक्व होने तक रुकें। 

विज्ञापन
Alka Yagnik Birthday Special love life marriage life and career
अलका याग्निक - फोटो : इंस्टाग्राम-@therealalkayagnik

सीधे गयाकी में हुई लांच
इसके बाद अलका याग्निक को कोलकाता के एक जानकार से राज कपूर का परिचय मिला। राज कपूर ने अलका याग्निक की आवाज सुनी और उन्हें  संगीत निर्देशक लक्ष्मीकांत शांताराम कुडालकर के पास भेजा। लक्ष्मीकांत याग्निक की आवाज से बहुत खुश हुए। उन्होंने अलका याग्निक को दो विकल्प दिए। एक तो यह कि वह डबिंग में अभी से शुरुआत कर दें या फिर वह रुकें और सीधे एक गायक के तौर पर अपनी शुरूआत करें। अलका याग्निक की मां रुकीं। वह अपनी बेटी को एक गायक के तौर पर लांच करना चाहती थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed