Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Allu Arjun film Pushpa 2 editor Antony Rubin reportedly has exited the project for prior commitments
{"_id":"6645b715f85b95f2d403cc2c","slug":"allu-arjun-film-pushpa-2-editor-antony-rubin-reportedly-has-exited-the-project-for-prior-commitments-2024-05-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pushpa 2: 'पुष्पा 2' के मेकर्स को लगा बड़ा झटका, अल्लू की फिल्म के प्रमुख तकनीशियन ने छोड़ा निर्देशक का साथ!","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Pushpa 2: 'पुष्पा 2' के मेकर्स को लगा बड़ा झटका, अल्लू की फिल्म के प्रमुख तकनीशियन ने छोड़ा निर्देशक का साथ!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Thu, 16 May 2024 01:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अल्लू अर्जुन
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पैन इंडिया स्टार अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म 'पुष्पा 2' अपने रिलीज से पहले ही सुर्खियां बटोर रही है। दर्शक अल्लू अर्जुन की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।अल्लू अर्जुन के फैंस इस फिल्म से जुड़ी हर खबर पर नजरें टिकाए रहते हैं। आज 'पुष्पा 2' से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं जो शायद इस फिल्म के दीवाने दर्शकों को निराश कर दे। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो एक बड़े तकनीशियन ने अल्लू अर्जुन की इस फिल्म को छोड़ दिया है।
2 of 5
अल्लू अर्जुन
- फोटो : इंस्टाग्राम
साल 2024 की बहुचर्चित फिल्म 'पुष्पा 2' से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू अर्जुन की फिल्म के बड़े एडिटर एंटनी रुबिन ने इस फिल्म से अपने हाथ को खींच लिया है। हालांकि अभी तक इस खबर की कोई आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की गई है।
3 of 5
अल्लू अर्जुन
- फोटो : इंस्टाग्राम
अल्लू अर्जुन की इस फिल्म की एडिटिंग की जिम्मेवारी एंटनी रुबिन पर थी। खबरों की मानें तो 'पुष्पा 2' के रिलीज में हो रही देरी की वजह से रुबीन ने इस फिल्म को छोड़ा है। सूत्रों की मानें तो रुबीन के साथ डेट्स की समस्या आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पुष्पा 2
- फोटो : इंस्टाग्राम
निर्देशक सुकुमार काफी भव्य पैमाने पर अपनी फिल्म 'पुष्पा 2' को बना रहे हैं। वे इस फिल्म के निर्माण में कोई कटौती नहीं करना चाहते हैं। खबरों की मानें तो एंटनी रुबिन के जाने के बाद उनके स्थान पर फिल्म में प्रसिद्ध संपादक नवीन नूली को लाया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
अल्लू अर्जुन
- फोटो : इंस्टाग्राम
'पुष्पा 2' के टीजर को पहले ही रिलीज कर दिया गया है। टीजर को देखकर ही दर्शक फिल्म के लिए दीवाने हुए जा रहे हैं। अल्लू अर्जुन के अलावा इस फिल्म में रश्मिका मंदाना भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म को 15 अगस्त 2024 को रिलीज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।