फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa 2: ‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ के बाद ‘पुष्पा 2’ का दावा, रिलीज से पहले ही मुनाफे में पहुंची फिल्म

Tue, 22 Oct 2024 01:45 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 22 Oct 2024 01:45 PM IST
विज्ञापन
allu arjun movie Pushpa 2 makers claims film already earned over 1000 crore Before its Big worldwide Release
सिंघम 3, पुष्पा 2, भूल भुलैया 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जैसे-जैसे देश में सिनेमा का सच से सामना हो रहा, इस पर बरसों से चढ़ा रहा झूठ का सुनहरा मुलम्मा उतरने लगा है। ‘जिगरा’ का रिलीज से पहले प्रेस शो न करने के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप हो चुकी है। हां, इधर रिलीज से पहले ही फिल्म को सुपरहिट बताने का भी एक नया शगल शुरू हुआ है। इस लिहाज से दर्शकों को ‘भूल भुलैया 3’ या ‘सिंघम अगेन’ देखने सिनेमाघर जाने की जरूरत ही नहीं है, क्योंकि उनके ऐसा करने, न करने का फिल्म निर्माताओं पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। दोनों फिल्म निर्माताओं ने अपनी फिल्म रिलीज से पहले हिट करने का दावा पहले से कर रखा है। अब नया दावा इस लिस्ट में ‘पुष्पा 2’ के निर्माताओं का जुड़ गया है, जिनके मुताबिक फिल्म ने हजार करोड़ रुपये से ज्यादा फिल्म की रिलीज से पहले ही कमा लिए हैं।

allu arjun movie Pushpa 2 makers claims film already earned over 1000 crore Before its Big worldwide Release
पुष्पा 2 के कलेक्शन को लेकर मेकर्स का दावा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ये सब जानते हैं कि किसी फिल्म के हिट होने या न होने का फैसला फिल्म दर्शक सिनेमाघरों में आकर ही करते हैं। फिल्म के पहले दिन की ओपनिंग अगर फिल्म के बजट की 20 फीसदी न हो तो फिल्म का हिट होना मुश्किल लगता है। पहले सप्ताहांत (शुक्रवार, शनिवार व रविवार) तक फिल्म के बजट के पचास फीसदी के बराबर कारोबार कर ले, तो लगने लगता है कि फिल्म लंबी रेस का घोड़ा बन सकती है। फिल्म की कुल लागत के बराबर कमाई करने वाली फिल्म भी हिट नहीं कहलाती क्योंकि सिनेमाघरों से होने वाली कमाई का कुल 35 से 40 फीसदी ही निर्माता को मिलता है। ऐसे में फिल्म निर्माता अपनी फिल्म की दूसरे स्रोतों से हुई कमाई गिनाता है। जैसा कि एक बयान जारी करके ‘पुष्पा 2’ के निर्माताओं ने किया है।

allu arjun movie Pushpa 2 makers claims film already earned over 1000 crore Before its Big worldwide Release
पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस बयान के मुताबिक फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने रिलीज से पहले 1085 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। एक आम दर्शक ये समझ सकता है कि फिल्म की इतनी कमाई तो शानदार है लेकिन फिल्म कारोबार की नब्ज समझने वाले बताते हैं कि इसमें सिनेमाघरों में रिलीज के एवज में मिलने वाली रकम अधिकतर एडवांस (एमजी या मिनिमम गारंटी नहीं) ही होती है। अगर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एडवांस में दी गई रकम के बराबर कमाई नहीं की तो निर्माता को ये पैसा वापस करना होता है। फिल्म को भारत और विदेश में सिनेमाघरों में रिलीज के एवज में जो रकम मिली है, वह इस प्रकार है:

पुष्पा 2 को सिनेमाघरों में रिलीज के एवज में मिली एडवांस रकम

वितरण क्षेत्र  अग्रिम रकम (रुपये में)
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना 220 करोड़
उत्तर भारत  200 करोड़
तमिलनाडु 50 करोड़
कर्नाटक  30 करोड़
केरल 20 करोड़ 
ओवरसीज  140 करोड़
कुल 660 करोड़

 

विज्ञापन
विज्ञापन
allu arjun movie Pushpa 2 makers claims film already earned over 1000 crore Before its Big worldwide Release
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन उतना ही रखा गया है कि ये किसी तरह शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ के आल इंडिया कलेक्शन से आगे हो जाए। फिल्म निर्माताओं के इस बयान के मुताबिक नेटफ्लिक्स ने ‘पुष्पा 2’ के डिजिटल अधिकारों के लिए पौने तीन सौ करोड़ रुपये की बड़ी रकम दी है। फिल्म को टीवी पर दिखाने के एवज में 85 करोड़ रुपये और इसके गाने बेचने से 65 करोड़ रुपये और मिले हैं। इस सारी रकम को जोड़कर देखें तो फिल्म हजार करोड़ रुपये से ज्यादा अभी कमा चुकी है और फिल्म निर्माताओँ को अब इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि दर्शक ये फिल्म देखने सिनेमाघर आएंगे या नहीं।

विज्ञापन
allu arjun movie Pushpa 2 makers claims film already earned over 1000 crore Before its Big worldwide Release
पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

6 दिसंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘पुष्पा 2’ का निर्देशन सुकुमार ने किया है और इसके निर्माता मैत्री मूवी मेकर्स हैं। दोनों ने मिलकर ही फिल्म ‘पुष्पा’ बनाई थी। फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल मुख्य किरदार में हैं। फिल्म का म्यूजिक देवी श्री प्रसाद यानी रॉक स्टार डीएसपी ने दिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed