फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa 2: ‘पुष्पा 2’ ने रिलीज से पहले ही तोड़ा ‘जवान’ का ये रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली बनी पहली भारतीय फिल्म

Sat, 13 Apr 2024 09:00 AM IST
दीक्षा पाठक अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 13 Apr 2024 09:00 AM IST
विज्ञापन
Allu Arjun rashmika mandanna Pushpa 2 broke music rights record of Shahrukh Khan Jawan before its release
पुष्पा 2, देवी श्री प्रसाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तेलुगु सिनेमा के अभिनेता अल्लू अर्जुन की 15 अगस्त को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने रिलीज से पहले ही ‘जवान’ ‘आरआरआर’, ‘साहो’ और ‘बाहुबली 2’ जैसी फिल्मों को अपने संगीत अधिकारों (म्यूजिक राइट्स) को लेकर पीछे छोड़ दिया है। निर्देशक सुकुमार की इस फिल्म में देवी श्री प्रसाद उर्फ डीएसपी ने संगीत दिया है और इस फिल्म के संगीत अधिकार जानकारी के मुताबिक 65 करोड़ रुपये में बिके हैं। फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ के गाने तेलुगु के अलावा हिंदी और तमिल में भी खूब हिट हुए थे और अब ‘पुष्पा 2’ यानी ‘पुष्पा द रूल’ के संगीत को लेकर भी लोगों में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है।


 

Allu Arjun rashmika mandanna Pushpa 2 broke music rights record of Shahrukh Khan Jawan before its release
पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के जन्मदिन 8 अप्रैल को उनकी आने वाली फिल्म ‘पुष्पा 2’ का टीजर रिलीज हुआ है। इस टीजर में संगीतकार देवी श्री प्रसाद उर्फ डीएसपी की ताल पर तांडव करते दिखे अल्लू अर्जुन का अलग ही रूप दर्शकों ने देखा। लाल चंदन की तस्करी पर ‘पुष्पा वन’ यानी ‘पुष्पा द राइज’ में ही कब्जा कर चुका अल्लू अर्जुन का काल्पनिक किरदार पुष्पा अब इन जंगलों पर राज करने लौट रहा है। सीक्वल का नाम इसीलिए ‘पुष्पा द रूल’ रखा गया है। इसके टीजर में अल्लू अर्जुन काली अवतार में दिखे हैं और उनके झुमके, घुंघरुओं और कमरबंद को लेकर सोशल मीडिया पर खूब घमासान रहा।

Allu Arjun rashmika mandanna Pushpa 2 broke music rights record of Shahrukh Khan Jawan before its release
पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘पुष्पा 2’ के टीजर में संगीतकार डीएसपी की  धुन लोगों को खूब पसंद आई। फिल्म ‘पुष्पा 2’ का यह टीजर इसके हीरो अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के तोहफे के रूप में यूट्यूब पर जैसे ही रिलीज किया गया, इसने घंटे भर के भीतर ही सबसे तेज पसंद किए जाने वाले फिल्म टीजर का रिकॉर्ड बना दिया। पिछली फिल्म की तरह इस बार भी अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म ‘एनिमल’ से हिंदी भाषी राज्यों में बेहद लोकप्रिय हुई अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अभिनीत इस फिल्म में मलयालम सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता फहाद फासिल भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Allu Arjun rashmika mandanna Pushpa 2 broke music rights record of Shahrukh Khan Jawan before its release
देवी श्री प्रसाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘पुष्पा 2’ के लिए संगीतकार देवी श्री प्रसाद ने जो संगीत तैयार किया है, उसमें इस बार कर्नाटक संगीत के अलावा भारतीय शास्त्रीय संगीत का भी समावेश किया गया है और टीजर में जो अल्लू अर्जुन का काली अवतार दर्शकों ने देखा, उसका फिल्म की कहानी में बहुत ही अनोखा प्रकटन इसके निर्देशक सुकुमार ने किया है। फिल्म पूरी तरह से एक्शन फिल्म होगी और बॉक्स ऑफिस पर अब ये सोलो रिलीज फिल्म होगी। पहले इसका सीधा मुकाबला अजय देवगन की मल्टीस्टारर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ से होना था लेकिन खबर है कि फिल्म ‘मैदान’ के नतीजों को देखकर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की रिलीज डेट आगे खिसक गई है।

भारतीय सिनेमा में अब तक सर्वाधिक कीमत में बिके म्यूजिक राइट्स वाली पांच फिल्में इस प्रकार हैं:
 

फिल्म              म्यूजिक राइट्स की कीमत
 
पुष्पा 2    65 करोड़ रुपये
जवान  36 करोड़ रुपये
आरआरआर        26 करोड़ रुपये
पोन्नियिन सेल्वन 24 करोड़ रुपये
साहो  22 करोड़ रुपये

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed