फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa 2: रिलीज से पहले ही 'पुष्पा 2' का जलवा! नेटफ्लिक्स के साथ इतने में हुई फिल्म के डिजिटल राइट्स की डील

Thu, 18 Apr 2024 02:20 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 18 Apr 2024 02:20 PM IST
विज्ञापन
Allu Arjun Rashmika Mandanna starrer Pushpa 2 The rule digital rights sold to Netflix for Rs 275 crore
पुष्पा 2, - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 द रूल का फैंस को लंबे समय से इंतजार है। यह इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। हाल ही में इस फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसमें तेलुगु सुपरस्टार ने अपने साड़ी वाले लुक में एक्शन करके सभी को हैरान कर दिया था। अब हाल ही में, खबर आई है कि पुष्पा 2 के डिजिटल अधिकार नेटफ्लिक्स को 275 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं।
Allu Arjun Rashmika Mandanna starrer Pushpa 2 The rule digital rights sold to Netflix for Rs 275 crore
पुष्पा 2 - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुष्पा 2: द रूल के डिजिटल अधिकार नेटफ्लिक्स को 275 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर बेचे गए हैं, जिसे 300 करोड़ रुपये तक बढ़ाया जा सकता है। यह सभी भाषाओं के लिए एक रिकॉर्ड डील है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि यह डील बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के आधार पर बदला भी जा सकता है।

Allu Arjun Rashmika Mandanna starrer Pushpa 2 The rule digital rights sold to Netflix for Rs 275 crore
पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

 बता दें कि डील करने का नया तरीका आधार मूल्य निर्धारित करना और फिर इसे बॉक्स ऑफिस रिटर्न से जोड़कर बढ़ाना है। अल्लू अर्जुन की फिल्म का बेस प्राइस 275 करोड़ रुपये है, जिसकी कीमत 300 करोड़ रुपये तक है।'डिजिटल अधिकारों की बिक्री के लिए पिछला रिकॉर्ड एसएस राजामौली निर्देशित आरआरआर 170 करोड़ रुपये का था। इस फिल्म के साथ अल्लू अर्जुन एक बार फिर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Allu Arjun Rashmika Mandanna starrer Pushpa 2 The rule digital rights sold to Netflix for Rs 275 crore
'पुष्पा 2: द रूल' का नया पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक सुकुमार की फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर दर्शकों के बीच जबर्दस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। साल 2021 में सुकुमार 'पुष्पा' फिल्म लेकर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सभी रिकार्ड्स को तोड़ा था। वहीं, अब निर्देशक 'पुष्पा' की अगली कड़ी 'पुष्पा 2' को दर्शकों के बीच लेकर आने को तैयार हैं।

विज्ञापन
Allu Arjun Rashmika Mandanna starrer Pushpa 2 The rule digital rights sold to Netflix for Rs 275 crore
पुष्पा 2: द रूल - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि इस फिल्म में अल्लू जापानी बोलते नजर आने वाले हैं। इतना ही नहीं 'पुष्पा 2' का निर्माण सुकुमार ने काफी भव्य पैमाने पर किया है। यह फिल्म इसी साल 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने जा रही है।

YouTuber Arrested: यूट्यूबर ने किया बेंगलुरू हवाईअड्डे पर पूरा दिन बिताने का झूठा दावा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed