फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Money Laundering: शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर ED का शिकंजा, पुणे स्थित बंगले समेत 98 करोड़ की संपत्ति जब्त

Thu, 18 Apr 2024 12:49 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 18 Apr 2024 12:49 PM IST
विज्ञापन
ED attaches Shilpa Shetty Husband and actor businessman Raj Kundra properties worth over Rs 97 crore
राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति अभिनेता-बिजनेसमैन राज कुंद्रा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने आज गुरुवार को शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की 98 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। ईडी की ओर से यह एक्शन 6600 करोड़ रुपये के बिटकॉइन पोंजी घोटाले के मामले में लिया गया है। 

ED attaches Shilpa Shetty Husband and actor businessman Raj Kundra properties worth over Rs 97 crore
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को कहा कि उसने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच के तहत अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के पुणे स्थित बंगले और इक्विटी शेयरों सहित करीब 98 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। यह मामला बिटकॉइन के इस्तेमाल के जरिए निवेशकों के पैसे से धोखाधड़ी से संबंधित है।

ED attaches Shilpa Shetty Husband and actor businessman Raj Kundra properties worth over Rs 97 crore
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

ईडी की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, 'जब्त की गई संपत्तियों में मुंबई का जुहू स्थित फ्लैट है, जो शिल्पा शेट्टी के नाम पर है और पुणे का बंगला है, जो राज कुंद्रा के नाम पर है। इसके अलावा जब्त संपत्ति में इक्विटी शेयर शामिल हैं। बयान में आगे कहा गया है कि करीब 97.79 करोड़ रुपये की इन संपत्तियों को जब्त करने के लिए धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत एक अनंतिम कुर्की आदेश जारी किया गया है।
Malayalam Cinema: मलयालम फिल्म उद्योग के लिए अच्छा शगुन लेकर आया साल 2024, पहली तिमाही में कमा डाले इतने करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ED attaches Shilpa Shetty Husband and actor businessman Raj Kundra properties worth over Rs 97 crore
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

ईडी ने महाराष्ट्र पुलिस और दिल्ली पुलिस की तरफ से वन वेरिएबल टेक पीटीई लिमिटेड और आरोपी दिवंगत अमित भारद्वाज, अजय भारद्वाज, विवेक भारद्वाज, सिम्पी भारद्वाज, महेंद्र भारद्वाज समेत अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज एफआईआर के बाद जांच शुरू की थी। आरोपियों पर यह आरोप लगाया गया था कि उन्होंने बिटकॉइन के रूप में प्रति माह 10 प्रतिशत रिटर्न के झूठे वादे के साथ लोगों से बिटकॉइन के रूप में काफी मोटी रकम जमा की थी।
Twinkle Khanna reaction: ट्विंकल खन्ना ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, 50 से अधिक उम्र की औरतों को नहीं....

विज्ञापन
ED attaches Shilpa Shetty Husband and actor businessman Raj Kundra properties worth over Rs 97 crore
'UT69' - फोटो : सोशल मीडिया

ईडी ने आरोप लगाया कि प्रमोटरों ने निवेशकों को धोखा दिया और गलत तरीके से प्राप्त बिटकॉइन को अस्पष्ट ऑनलाइन वॉलेट में छिपा रहे हैं। शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री हैं। वहीं, उनके पति राज कुंद्रा भी फिल्मी दुनिया में कदम रख चुके हैं। राज कुंद्रा ने बीते वर्ष फिल्म 'UT69' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। 
Parineeti Chopra: 'मैं किसी की चापलूसी नहीं करती हूं', बॉलीवुड में सही प्रोजेक्ट नहीं मिलने पर बोलीं परिणीति

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed