फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sikandar: 'सिकंदर' बनने की तैयारी कर रहे सलमान खान, इस दिन से शुरू करेंगे एआर मुरुगादॉस की फिल्म की शूटिंग

Thu, 18 Apr 2024 12:39 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 18 Apr 2024 12:39 PM IST
विज्ञापन
Salman khan to start shooting for first Schedule of AR Murugadoss film Sikandar in film in may after firing
सलमान खान, सिकंदर - फोटो : इंस्टाग्राम

सलमान खान इन दिनों काफी सुर्खियों छाए हुए हैं। हाल ही में अभिनेता के घर के बाहर दो आरोपियों में गोलीबारी की थी, जिसे लेकर कार्रवाई तेजी से की जा रही है। फायरिंग के बाद ऐसी खबरें थीं कि अभिनेता कुछ समय तक काम नहीं करेंगे। हालांकि, उनकी ओर से इन अफवाहों का खंडन किया गया था। फायरिंग के बाद भी सलमान अपने काम को लेकर काफी गंभीर हैं। उन्होंने इस साल ईद पर अपनी नई फिल्म 'सिकंदर' की घोषणा की थी। वहीं अब फिल्म पर नया अपडेट सामने आया है।

Salman khan to start shooting for first Schedule of AR Murugadoss film Sikandar in film in may after firing
सिकंदर - फोटो : एक्स

सलमान खान ईद पर एआर मुरुगादॉस के साथ अपनी आगामी फिल्म के शीर्षक 'सिकंदर' की घोषणा की। इस फिल्म के जरिए प्रशंसकों से उन्होंने ईद 2025 पर बड़े पर्दे पर वापसी करने का वादा किया। सलमान ने इंस्टाग्राम पर शीर्षक स्लेट साझा किया जिसमें लिखा था, 'साजिद नाडियाडवाला सलमान खान को सिकंदर के रूप में प्रस्तुत करते हैं।' शीर्षक साझा करते हुए सलमान ने इस साल की ईद रिलीज अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की 'बड़े मियां छोटे मियां' और अजय देवगन की 'मैदान' की सराहना की। उन्होंने लिखा था, 'इस ईद 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'मैदान' को देखो और अगली ईद 'सिकंदर' से आ कर मिलो, आप सभी को ईद मुबारक।'
Vidya Balan: विद्या बालन ने जाहिर की अपनी दिली ख्वाहिश, बोलीं - इस हीरो के साथ करना चाहती हूं रोमांस

Salman khan to start shooting for first Schedule of AR Murugadoss film Sikandar in film in may after firing
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं अब फिल्म की शूटिंग को लेकर नई जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार तारीखों की समस्या के बावजूद निर्देशक ने इसके लिए एक रास्ता ढूंढ लिया है। मुरुगादोस वर्तमान में तमिल स्टार शिवकार्तिकेयन के साथ एक एक्शन फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, जिसका अस्थायी नाम एसके 23 है, जो जून तक चलने वाली है। इसका मतलब है कि उन्हें अगले दो महीनों के लिए हिंदी और तमिल परियोजनाओं के बीच अपना समय बचाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman khan to start shooting for first Schedule of AR Murugadoss film Sikandar in film in may after firing
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सिकंदर की शूटिंग शुरू होने से पहले मुरुगादॉस एसके 23 के ज्यादातर हिस्से की शूटिंग को पूरा करना चाहते हैं। ऐसे में 'सिकंदर' की शूटिंग मई में शुरू होगी। मई में 'सिकंदर' का पहला शेड्यूल शूट करने के बाद वे जून में शिवकार्तिकेयन की फिल्म खत्म करने के लिए वापस जाएंगे। जुलाई से फिर वे पूरी तरह से सलमान अभिनीत फिल्म की शूटिंग में जुट जाएंगे। हाल ही में मुरुगादॉस ने बताया था कि 'सिकंदर' हाई-ऑक्टेन एक्शन दृश्यों के अलावा कई भावनाओं से भरपूर होगी और एक शक्तिशाली सामाजिक संदेश भी देगी। यह एक पैन-इंडिया फिल्म होगी। दर्शक इस फिल्म में एक नए तरह के सलमान खान को देखने की उम्मीद कर सकते हैं।
Singham Again: 'सिंघम अगेन' में डांस नंबर से भौकाल दिखाएगी ये बॉलीवुड हसीना, मुंबई में पूरी की शूटिंग

विज्ञापन
Salman khan to start shooting for first Schedule of AR Murugadoss film Sikandar in film in may after firing
सलमान खान का घर - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं इस बीच सलमान खान की सुरक्षा भी काफी कड़ी है। दरअसल, रविवार सुबह करीब पांच बजे मुंबई के बांद्रा इलाके में सलमान खान के घर के बाहर दो मोटरसाइकिल सवार लोगों ने गोलीबारी की और मौके से भाग गए। मोटरसाइकिल को अभिनेता के घर से लगभग एक किलोमीटर दूर माउंट मैरी चर्च के पास छोड़ दिया गया था। दोनों आरोपियों को सोमवार देर रात गुजरात के कच्छ जिले के माता नो मध गांव से पकड़ा गया और बाद में मुंबई लाया गया और कोर्ट में पेश किया गया। क्राइम ब्रांच ने दावा किया कि आरोपी सलमान को जान से मरना नहीं चाहते थे, बल्कि उनके मन में डर पैदा करना चाहते थे। हालांकि, अभी भी पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
LSD 2 Screening: 'एलएसडी 2' की स्क्रीनिंग में लगा सितारों का मेला, मौनी-तुषार समेत कई स्टार्स ने लगाए चार चांद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed