फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Allu Arjun: जब अल्लू अर्जुन ने प्रभास से की थी ऋतिक रोशन की तुलना? बोले- 'वह नंबर वन हैं'

Fri, 23 Aug 2024 09:08 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 23 Aug 2024 09:08 AM IST
सार

साउथ और बॉलीवुड स्टार्स हमेशा से ही प्रशंसकों के बीच काफी प्रसिद्ध रहे हैं। उनसे जुड़ी हर एक खबर पर भी उनके प्रशंसकों की नजर रहती हैं। अब एक अल्लू अर्जुन का थ्रोबैक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह ऋतिक रोशन और प्रभास की तुलना करते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, यह वीडियो इस बीच सामने आया है क्योंकि हाल ही में अरशद वारसी ने फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर प्रभास के बारे में टिप्पणी की थी, जो प्रभास के प्रशंसकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। 
 
विज्ञापन
Allu Arjun Says Hrithik Roshan Is Nothing In Front Of Prabhas says He is Number One as per report
ऋतिक रोशन-प्रभास-अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline, hrithikroshan, actorprabhas

ऋतिक रोशन-प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan, actorprabhas
'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास की भूमिका के बारे में अरशद वारसी की टिप्पणियों ने हलचल मचाना जारी रखा है। एक थ्रोबैक वीडियो सामने आया है जिसमें अल्लू अर्जुन अभिनेता ऋतिक रोशन और प्रभास की तुलना आपस में कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब अल्लू अर्जुन ने ऋतिक और प्रभास की तुलना में कहा कि 'प्रभास के आगे ऋतिक रोशन कुछ भी नहीं हैं' उस दौरान वहां पर निर्देशक एसएस राजामौली के अलावा कई साउथ सिनेमा के दिग्गज मौजूद थे। ऋतिक रोशन को प्रभास से कमतर बताने की अल्लू की क्या वजह रही होगी, यह तो कुछ नहीं कहां जा सकता, लेकिन अल्लू की इन बातों से प्रभास के प्रति उनका प्रेम साफ झलकता नजर आया।
Allu Arjun Says Hrithik Roshan Is Nothing In Front Of Prabhas says He is Number One as per report
प्रभास-अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline,actorprabhas
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अल्लू ने प्रभास के लिए कहा, "वह बेहतरीन फाइट करते हैं और सभी में नंबर वन हैं। जैसा कि एसएस राजामौली ने कहा, 'ऋतिक रोशन प्रभास के सामने कुछ भी नहीं हैं।'' अल्लू की इस टिप्पठी पर अब सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "मुझे लगता है कि वह ऋतिक को किसी रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।" एक और यूजर ने लिखा, "मुझे इसमें कोई दुर्भावना नहीं दिखती।" एक और यूजर ने लिखा, "ऋतिक सुपरस्टार हैं और यह सभी जानते हैं, वे वहां प्रभास को प्रमोट कर रहे थे।" एक और यूजर ने लिखा, "यह सच में चापलूसी करने वाला एंगल है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Allu Arjun Says Hrithik Roshan Is Nothing In Front Of Prabhas says He is Number One as per report
ऋतिक रोशन-प्रभास-अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline, hrithikroshan, actorprabhas
बता दें हाल ही में अरशद वारसी ने फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास के बारे में कुछ ऐसे शब्द कहे थे, जो उनके प्रशंसकों को बिलकुल भी पसंद नहीं आए। उन्होंने कहा था कि नाग अश्विन निर्देशित फिल्म में उन्हें अश्वत्थामा के रूप में अमिताभ बच्चन का अभिनय पसंद आया, लेकिन वे प्रभास के लुक से प्रभावित नहीं हुए। उन्होंने कहा कि प्रभास को मेल गिब्सन जैसा दिखना चाहिए था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed