फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Stree 2 Week 1: टॉप 5 में एंट्री करने वाली स्त्री 2 पहली महिला प्रधान फिल्म, पहले हफ्ते में 300 करोड़ से चूकी

Fri, 23 Aug 2024 08:53 AM IST
आकांक्षा गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 23 Aug 2024 08:53 AM IST
सार

फिल्म ‘स्त्री 2’ को लेकर रिलीज से पहले बने बज का नतीजा ये हुआ कि फिल्म निर्माताओं ने रिलीज से एक रात पहले ही इसके स्पेशल शोज का एलान कर दिया और आनन फानन में हुए इन शोज से ही फिल्म ने रिलीज से एक दिन पहले ही करीब 8.50 करोड़ रुपये जुटा लिए। 

विज्ञापन
Stree 2 becomes first woman oriented film in top 10 highest grosser movies Hindi cinema Box Office Collection
स्त्री 2 का पोस्टर और श्रद्धा कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्माता दिनेश विजन और निर्देशक अमर कौशिक के बसाए मैडॉक हॉरर यूनिवर्स ने आखिरकार हिंदी सिनेमा की पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में अपना झंडा गाड़ ही दिया। इस यूनिवर्स की ताजा फिल्म ‘स्त्री 2’ से उम्मीद तो यही थी कि ये फिल्म पहले हफ्ते में ही 300 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर जाएगी, लेकिन फिल्म की सफलता का क्रेडिट लेने को लेकर मची खींचतान ने इसकी ब्रांडिंग पर सीधा असर डाला है। राजकुमार राव और अभिषेक बनर्जी दोनों इस फिल्म की सफलता को अपने खाते में डालने में जुटे हैं, हालांकि फिल्म को सफल बनाने में सबसे बड़ा योगदान इसकी हीरोइन श्रद्धा कपूर के फैनबेस का रहा है।

Stree 2 becomes first woman oriented film in top 10 highest grosser movies Hindi cinema Box Office Collection
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

15 अगस्त को दो दिग्गज अभिनेताओं यानी कि अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में’ और जॉन अब्राहम की फिल्म ‘वेदा’ के साथ रिलीज हुई फिल्म ‘स्त्री 2’ के सामने साउथ सिनेमा की ‘डबल इस्मार्ट’, ‘थंगलान’ और ‘मिस्टर बच्चन’ जैसी फिल्मों की भी चुनौती थी, लेकिन इस फिल्म ने ये साबित किया कि कहानियां अगर दर्शकों के आसपास की हों और उन्हें परदे पर चुस्त पटकथा के साथ पेश किया जाए तो अब बड़े बड़े सितारों का होना फिल्म में बहुत जरूरी नहीं रह गया है। फिल्म ‘स्त्री 2’ के हीरो राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री’ के बाद से कोई फिल्म हिट नहीं हुई है और श्रद्धा कपूर की पिछली फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का कारोबार भी बहुत शानदार नहीं माना जाता है।

Stree 2 becomes first woman oriented film in top 10 highest grosser movies Hindi cinema Box Office Collection
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इन सबके बावजूद फिल्म ‘स्त्री 2’ को लेकर रिलीज से पहले बने बज का नतीजा ये हुआ कि फिल्म निर्माताओं ने रिलीज से एक रात पहले ही इसके स्पेशल शोज का एलान कर दिया और आनन फानन में हुए इन शोज से ही फिल्म ने रिलीज से एक दिन पहले ही करीब 8.50 करोड़ रुपये जुटा लिए। ओपनिंग के दिन फिल्म ने 51.80 करोड़ रुपये और जुटाए और फिल्म की ओपनिंग इतनी शानदार रही कि इसके सामने रिलीज बाकी सारी फिल्मों ने पहले वीकएंड में ही घुटने टेक दिए। फिल्म देखकर निकले लोगों की तारीफों ने भी ‘स्त्री 2’ को खूब फायदा पहुंचाया और फिल्म ने रिलीज के पहले चार दिनों में ही 200 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर दिया। 

Rajkummar Rao: जब 'स्त्री' फिल्म में राजकुमार राव ने की थी शाहरुख की नकल, अभिनेता ने साझा किया दिलचस्प किस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
Stree 2 becomes first woman oriented film in top 10 highest grosser movies Hindi cinema Box Office Collection
श्रद्धा कपूर (स्त्री 2) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हालांकि, फिल्म ‘स्त्री 2’ के निर्माताओं ने फिल्म की समेकित कमाई यानी ग्रॉस कलेक्शन (टिकट बिक्री से होने वाली कुल आय) के आंकड़े जारी करके दर्शकों के बीच थोड़ा भ्रम फैलाने की कोशिश की लेकिन, सच यही है कि फिल्म के कलाकारों की आपसी खींचतान के चलते फिल्म की रिलीज के बाद इसका ढंग से प्रमोशन नहीं हो पाया। और, फिल्म ‘स्त्री 2’ रिलीज के पहले हफ्ते में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये की नेट कमाई का जादुई आंकड़ा छूने से चूक गई। हिंदी सिनेमा में ये करिश्मा अब तक सिर्फ तीन फिल्में ‘जवान’, ‘पठान’ और ‘एनिमल’ ही कर पाई हैं।

विज्ञापन
Stree 2 becomes first woman oriented film in top 10 highest grosser movies Hindi cinema Box Office Collection
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘स्त्री 2’ के प्रिव्यू शोज 14 अगस्त को हुए और गुरुवार 22 अगस्त तक के दिन मिलाकर इसका पहला हफ्ता नौ दिन का रहा है। इन नौ दिनों में फिल्म ने गुरुवार के अनंतिम आंकड़ों को मिलाकर करीब 290.85 करोड़ रुपये की कमाई की है। हिंदी सिनेमा में पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 फिल्मों में ये फिल्म अब चौथे नंबर पर है। अब तक इस स्थान पर सनी देओल, अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2’ का कब्जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed