{"_id":"6715d134f9452a8c3d0bae09","slug":"alpha-actress-alia-bhatt-shares-photo-enjoying-a-croissant-calls-its-s-parisian-treat-2024-10-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने साझा की अपनी हैरतअंगेज तस्वीर, बोलीं- पेरिसियन ट्रीट का आनंद...","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने साझा की अपनी हैरतअंगेज तस्वीर, बोलीं- पेरिसियन ट्रीट का आनंद...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 21 Oct 2024 09:27 AM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों जम्मू-कश्मीर में अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म अल्फा की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ मुंजा फेम अभिनेत्री शरवरी वाघ भी नजर आएंगी। हाल ही में आलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बेहद ही खास तस्वीर साझा की है, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। आलिया की यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों जम्मू-कश्मीर में अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म अल्फा की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ मुंजा फेम अभिनेत्री शरवरी वाघ भी नजर आएंगी। हाल ही में आलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बेहद ही खास तस्वीर साझा की है, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। आलिया की यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
2 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
दरअसल, आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह स्वेटशर्ट और डेनिम पहने और चेहरे पर अजीबोगरीब रिएक्शन लिए नजर आ रही हैं। उन्होंने तस्वीर पर लिखा, "पेरिसियन ट्रीट FTW थ्रोबैक"। आलिया की इस तस्वीर पर प्रशंसक जमकर कमेंट कर रहे हैं।
3 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
इसके अलावा हाल ही में आलिया ने कश्मीर से अपनी दो तस्वीरें और साझा की थीं। इन तस्वीरों में आलिया धूप सेंकती नजर आईं। उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, "कश्मीर #अल्फा"। 'अल्फा' का निर्देशन शिव रवैल ने किया है, जो स्ट्रीमिंग सीरीज 'द रेलवे मेन' के लिए जाने जाते हैं, जिसका निर्माण भी वाईआरएफ ने किया था। निर्माता आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित, वाईआरएफ जासूसी में 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है', 'वॉर', 'पठान' और 'टाइगर 3' जैसी ब्लॉकबस्टर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और शरवरी वाघ एक्शन से भरपूर थ्रिलर फिल्म अल्फा में सुपर एजेंट की भूमिका निभाएंगी। इस समय आलिया जम्मू-कश्मीर में फिल्म अल्फा की शूटिंग में व्यस्त हैं। आलिया और शरवरी के अलावा फिल्म में एनिमल फेम अभिनेता बॉबी देओल भी मुख्य खलनायक में नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म में अनिल कपूर के अलावा ऋतिक रोशन का भी कैमियो हो सकता है।
Shah Rukh Khan Son: शाहरुख खान के बेटे अबराम का क्यूट रिएक्शन हुआ वायरल, पैपराजी ने SRK के बेटे से कही खास बात
विज्ञापन
5 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
इस बीच, आलिया की फिल्म 'जिगरा' विवादों में घिर गई, क्योंकि अभिनेत्री-निर्देशक दिव्या खोसला ने उन पर तीखा हमला करते हुए दावा किया कि उन्होंने 'जिगरा' के टिकट खुद खरीदे हैं। दिव्या ने अपने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन में 'जिगरा' के शो चल रहे खाली थिएटर की तस्वीर शेयर की और बताया कि कैसे थिएटर में 'जिगरा' के लिए लगभग कोई दर्शक नहीं आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिव्या ने लिखा, ''जिगरा' शो के लिए सिटी मॉल पीवीआर गई, थिएटर बिल्कुल खाली था... हर जगह सभी थिएटर खाली हो रहे थे। #आलियाभट्ट मेरे सच में बहुत #जिगरा है, खुद ही टिकट करदे और फर्जी कलेक्शन की घोषणा कर दीजिए।''
Kalki 2898 AD: रूस में फिर से रिलीज होगी कल्कि 2898 एडी? जानिए किस खास दिन फिर से देख सकेंगे प्रभास की फिल्म
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।