{"_id":"673b746db0c1081a7a02855b","slug":"amaran-box-office-collection-day-19-sivakarthikeyan-sai-pallavi-rajkumar-periasamy-movie-total-earning-2024-11-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amaran Box Office Collection Day 19: तीसरे सोमवार को टूटी ‘अमरण’ की सांसे, क्या छू पाएगी 200 करोड़ का आंकड़ा?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Amaran Box Office Collection Day 19: तीसरे सोमवार को टूटी ‘अमरण’ की सांसे, क्या छू पाएगी 200 करोड़ का आंकड़ा?
Mon, 18 Nov 2024 10:39 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Mon, 18 Nov 2024 10:39 PM IST
सार
Amaran Box Office Collection 19: शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी की फिल्म 'अमरण' की कमाई में 19वें दिन तेजी से गिरावट आई है। आइए जानते हैं फिल्म 200 करोड़ के आंकड़े से कितनी दूर है और क्या यह इस क्लब में शामिल हो पाएगी?
विज्ञापन
अमरण
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी की फिल्म 'अमरण' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही अपनी पकड़ बनाए रखी थी। हालांकि, रिलीज के तीसरे सोमवार को फिल्म की सांसे टूटती नजर आईं। कलेक्शन में उतार-चढ़ाव के साथ फिल्म ने 150 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए 200 करोड़ की ओर अपने कदम बढ़ा दिए हैं या यूं कह लीजिए दो सौ करोड़ी बनने से बस चंद कदमों की दूरी पर फिल्म है। सौ करोड़ के क्लब में यह पहले ही शामिल हो चुकी है। आइए जानते हैं फिल्म का अब तक बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा? इसने कब और कितना कलेक्शन किया?
अमरण
- फोटो : वीडियो ग्रैब
फिल्म की शुरुआत रही अच्छी
शिवकार्तिकेयन की 'अमरण' ने पहले दिन 21.4 करोड़ का कारोबार किया था। इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन गिरावट के साथ 19.15 करोड़ बटोरे थे। फिल्म ने, तीसरे दिन यानी शनिवार को थोड़ी रफ्तार पकड़ी और 21 करोड़ रुपये की कमाई की। चौथे दिन यानी पहले रविवार को इसने 21.55 करोड़ रुपये बटोरे। पांचवें दिन यानी पहले सोमवार को भारी गिरावट के साथ फिल्म ने 10.15 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, छठे दिन फिल्म ने थोड़ी और गिरावट के साथ नौ करोड़ रुपये की कमाई की। सातवें दिन इसने 6.85 करोड़ रुपये कमाए और इस तरह से फिल्म के पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन 114.85 करोड़ रुपये का रहा।
Anmol Bishnoi Arrest : सलमान के घर हमला करवाने वाला अनमोल बिश्नोई अमेरिका में गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

- फोटो : इंस्टाग्राम@ikamalhaasan
दूसरे सप्ताह का कलेक्शन
‘अमरण’ ने नौवें दिन 7.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसी तरह फिल्म ने दसवें दिन 14.5 करोड़ रुपये, ग्यारहवें दिन 17 करोड़ रुपये, 12वें दिन 5.7 करोड़ रुपये, 13वें दिन 5 करोड़ रुपये, 14वें दिन 4.4 करोड़ रुपये, 15वें दिन 3.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसकी बदौलत फिल्म ने दूसरे सप्ताह में कुल 57.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

- फोटो : इंस्टाग्राम
तीसरा हफ्ता रहा काफी उतार-चढ़ाव भरा
फिल्म के तीसरे हफ्ते के प्रदर्शन पर अगर नजर डाली जाए तो यह काफी उतार चढ़ाव भरा रहा। 16वें दिन फिल्म ने 3.6 करोड़ रुपये, 17वें दिन दोगुनी उछाल के साथ 6.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और 18वें दिन 7.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

आमरण
- फोटो : यूट्यूब
क्या छू पाएगी 200 करोड़ का आंकड़ा?
19वें दिन यानी रिलीज के तीसरे सोमवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई। इस दिन फिल्म ने 1.81 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया है। अचानक से कलेक्शन में आई कमी ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या 200 करोड़ से चंद कदम की दूरी पर रह गई ये फिल्म इस आंकड़े को छू पाएगी। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस से 191.41 करोड़ रुपये जोड़े हैं।
The Sabarmati Report Day 4: मंडे टेस्ट में फेल हुई विक्रांत की फिल्म, चौथे दिन कलेक्शन धड़ाम से गिरा नीचे