फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Sabarmati Report Day 4: मंडे टेस्ट में फेल हुई विक्रांत की फिल्म, चौथे दिन कलेक्शन धड़ाम से गिरा नीचे

Mon, 18 Nov 2024 09:51 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 18 Nov 2024 09:51 PM IST
सार

The Sabarmati Report Day 4: ‘द साबरमती रिपोर्ट’ मंडे टेस्ट में फेल नजर आ रही है। वीकेंड पर सुधार के बाद फिल्म का कलेक्शन धड़ाम से नीचे आ गया। आइए जानते हैं ‘द साबरमती रिपोर्ट’ ने चौथे दिन कैसा प्रदर्शन किया?
 

विज्ञापन
The Sabarmati Report box office collection Day 4 vikrant massey riddhi dongra raashii khanna movie earnings
द साबरमती रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@ektakapoor
‘द साबरमती रिपोर्ट’ को भले ही बड़े-बड़े राजनेताओं से प्रशंसा मिल रही हो, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन काफी खराब है। ओपनिंग डे पर एक खराब शुरुआत के बाद शनिवार और रविवार को  इसकी कमाई में थोड़ा सुधार देखने को मिल रहा था, लेकिन सोमवार को इसका कलेक्शन तेजी के साथ नीचे आ गया। 15 नवंबर  को रिलीज हुई फिल्म का आज चौथा दिन है। आइए जानते हैं आज विक्रांत मैसी की फिल्म ने कितने का कारोबार किया?

 
The Sabarmati Report box office collection Day 4 vikrant massey riddhi dongra raashii khanna movie earnings
द साबरमती रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@ektakapoor
पहले दिन का कलेक्शन
गोधरा कांड की दर्दनाक घटना पर बनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ बहुप्रतिक्षित फिल्मों में से एक थी। प्रशंसक इसका काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे की बात की जाए तो इसने पहले दिन एक करोड़ 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया, जो की इसकी काफी धीमी और खराब शुरुआत मानी जाएगी।
Bhool Bhulaiyaa 3 Collection: 250 करोड़ की ओर तेजी से बढ़ रही भूल भुलैया 3, तीसरे सोमवार को भी धांसू कारोबार
The Sabarmati Report box office collection Day 4 vikrant massey riddhi dongra raashii khanna movie earnings
द साबरमती रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम:@balajimotionpictures
दूसरे दिन जगी आस
पहले दिन के लचर प्रदर्शन के बाद फिल्म ने दूसरे दिन थोड़ा आस जगाई। बॉक्स ऑफिस पर इसके कारोबार में थोड़ा सुधार दिखा। इसने निर्माताओं को थोड़ी राहत दी। पहले दिन की तुलना में फिल्म ने दूसरे दिन दोगुना कलेक्शन किया। दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर विक्रांत की फिल्म ने 2.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
The Sabarmati Report box office collection Day 4 vikrant massey riddhi dongra raashii khanna movie earnings
फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' - फोटो : इंस्टाग्राम @vikrantmassey
वीकेंड का मिला लाभ 
रिलीज के बाद पहले रविवार को दर्शक ‘द साबरमती रिपोर्ट’ देखने के लिए  उत्सुक दिखे। हालांकि, वीकेंड पर इसे और अच्छी कमाई करनी चाहिए थी, लेकिन फिर भी ओपनिंग डे को देखा जाए तो यह एक अच्छा वीकेंड फिल्म के लिए कहा जा सकता है। तीसरे दिन फिल्म ने तीन करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
 
विज्ञापन
The Sabarmati Report box office collection Day 4 vikrant massey riddhi dongra raashii khanna movie earnings
फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' - फोटो : इंस्टाग्राम @vikrantmassey
 चौथे दिन धड़ाम हुई फिल्म
विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ मंडे टेस्ट में फेल होती नजर आ रही है। इसकी कमाई तेजी के साथ  सोमवार को गिरी। खराब शुरुआत के बाद फिल्म निर्माताओं के लिए यह दूसरा बड़ा झटका है। चौथे दिन बॉक्स ऑफिस से फिल्म ने अब तक 69 लाख का कलेक्शन किया है। वहीं, अब तक  ‘द साबरमती रिपोर्ट’ ने कुल 7.04 करोड़ का कारोबार किया है।
Bigg Boss 18: कौन हैं वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी यामिनी मल्होत्रा? ‘बिग बॉस 18’ के घर में बढ़ाने आ रहीं पारा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed