फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 18: कौन हैं वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी यामिनी मल्होत्रा? ‘बिग बॉस 18’ के घर में बढ़ाने आ रहीं पारा

Mon, 18 Nov 2024 09:18 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 18 Nov 2024 09:18 PM IST
सार

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ में तीन नए वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी शामिल होने वाले हैं। आइए उनमें से एक यामिनी मल्होत्रा के बारे में जानते हैं…
 
विज्ञापन
Bigg Boss 18 wild card Contestant Yamini Malhotra know about  career net worth social and relationship status
यामिनी मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @yamini.malhotra
‘बिग बॉस 18’ के निर्माता शो को और रोमांचक बनाने की तैयारी में हैं। घर के अंदर बंद प्रतिभागियों की मुश्किल बढ़ाने और शो में ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए तीन नए वाइल्डकार्ड की एंट्री होने वाली है। ये तीन वाइल्ड कार्ड एंट्री हैं अदिति मिस्त्री, एडिन रोज और यामिनी मल्होत्रा। हाल ही में, निर्माताओं ने कुछ हफ्ते पहले दो वाइल्ड कार्ड प्रतियोगियों, दिग्विजय सिंह राठी और कशिश कपूर को पेश किया, जिन्हें आखिरी बार स्प्लिट्सविला 15 में एक साथ देखा गया था। सोमवार को निर्माताओं ने इन तीनों की एक प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो को देखने से लग रहा है कि घर का तापमान अब बढ़ने वाला है। आइए जानते हैं तीनों वाइल्ड कार्ड में से एक यामिनी मल्होत्रा के बारे में…

Bigg Boss 18 wild card Contestant Yamini Malhotra know about  career net worth social and relationship status
यामिनी मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @yamini.malhotra
कौन हैं यामिनी मल्होत्रा?
‘बिग बॉस 18’ में बतौर वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी एंट्री लेने वाली यामिनी मल्होत्रा हिट टेलीविजन धारावाहिक ‘गुम है किसी के प्यार में’ के लिए जानी जाती हैं। इस धारावाहिक में उन्होंने शिवानी चव्हाण का किरदार निभाया था। हालांकि, उन्होंने शो छोड़ दिया, जिसके बाद में उनकी भूमिका तन्वी ठक्कर ने निभाई। वह लगभग तीन साल बाद टीवी पर वापसी कर रही हैं। 
 
View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

Bigg Boss 18 wild card Contestant Yamini Malhotra know about  career net worth social and relationship status
यामिनी मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @yamini.malhotra
कहां से हुई करियर की शुरुआत?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यामिनी एक दंत चिकित्सक हैं, जो अब अभिनेत्री बन गई हैं। अभिनय से पहले, यामिनी एलजी मोबाइल, गुडनाइट, क्लब महिंद्रा और हायर जैसे ब्रांडों के कई विज्ञापनों का हिस्सा भी रही हैं। उन्होंने कई पंजाबी गानों में भी काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 18 wild card Contestant Yamini Malhotra know about  career net worth social and relationship status
यामिनी मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @yamini.malhotra
सोशल मीडिया पर हैं लाखों फॉलोअर्स
यामिनी की सोशल मीडिया पर भी मजबूत फैन फॉलोइंग है। उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर एक मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह एक यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं, जिसे उन्होंने वर्ष 2011 में लॉन्च किया था। मौजूदा समय में उनके  यूट्यूब पर 76 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 18 wild card Contestant Yamini Malhotra know about  career net worth social and relationship status
यामिनी मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @yamini.malhotra
यामिनी मल्होत्रा की नेट वर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यामिनी मल्होत्रा की कुल संपत्ति लगभग 4 करोड़ रुपये आंकी गई है। उन्होंने अभिनय और दंत चिकित्सा दोनों में ही सफलता हासिल की है। इसके अलावा वह सोशल मीडिया से भी कमाई करती हैं। वर्तमान समय में अभिनेत्री का रिलेशनशिप स्टेटस सिंगल है।
Bhool Bhulaiyaa 3: आमिर खान ने की कार्तिक की फिल्म की तारीफ, कहा- ‘भूल भुलैया 3’ से टकरा कर की गलती!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed