{"_id":"674220c9afa16f647b011c2a","slug":"amaran-box-office-collection-day-24-sivakarthikeyan-sai-pallavi-rajkumar-periasamy-movie-earning-2024-11-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amaran Box Office Collection Day 24: शिवकार्तिकेयन की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, शनिवार को कर डाली इतनी कमाई","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Amaran Box Office Collection Day 24: शिवकार्तिकेयन की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, शनिवार को कर डाली इतनी कमाई
Sun, 24 Nov 2024 12:07 AM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sun, 24 Nov 2024 12:07 AM IST
सार
Amaran Box Office Collection Day 24: शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी की फिल्म 'अमरण' की कमाई में शनिवार को अचानक से उछाल आ गया। फिल्म ने रिलीज के 24वें दिन एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है। हालांकि, अब तक फिल्म की कमाई में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं। इसी के साथ फिल्म दो सौ करोड़ के क्लब में भी शामिल हो चुकी है।
विज्ञापन
अमरण
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी की फिल्म 'अमरण' दो सौ करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मध्यम गति से शुरुआत किया और उतार चढ़ाव के साथ पहले सौ करोड़ फिर डेढ़ सौ और अब दो सौ करोड़ का कारोबार कर चुकी है। फौजी की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया। फिल्म को रिलीज हुए 24 दिन हो चुके हैं और इसकी कमाई में शनिवार को शुक्रवार की तुलना में दोगुना उछाल आया है। आइए जानते हैं कैसा रहा है फिल्म का अब तक का कलेक्शन?
अमरण
- फोटो : इंस्टाग्राम@ikamalhaasan
दूसरे हफ्ते में ही निकाला लिया बजट का पैसा
राजकुमार पेरियासामी निर्देशित और कमल हासन, आर महेंद्रन और विवेक कृष्णनी द्वारा निर्मित ‘अमरण’ ने बॉक्स ऑफिस से अपने बजट की लागत को रिलीज के दूसरे हफ्ते में ही वसूल लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 130 करोड़ रुपये का है।
The Sabarmati Report Collection Day 9: विक्रांत की फिल्म पर मंडरा रहा फ्लॉप होने का खतरा, जानें कैसा है हाल

- फोटो : वीडियो ग्रैब
24वें दिन का कलेक्शन
शनिवार रिलीज के 24वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से अब तक तीन करोड़ 50 लाख का कलेक्शन किया है। पिछले दिन की तुलना में इसने दोगुना कलेक्शन किया है। वहीं, इसके कुल कलेक्शन की बात की जाए तो यह 203.20 करोड़ पहुंच चुकी है।

तमिल भाषा से की सबसे अधिक कमाई
बेशक शिवकार्तिकेयन की फैन फालोइंग दक्षिण भारत में काफी अच्छी है। यह फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से भी दिखता है। फिल्म ने सबसे ज्यादा तमिल भाषा से कमाई की है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले हफ्ते में 114.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसमें 93 करोड़ रुपये तमिल भाषा से फिल्म ने कमाए थे। वहीं, दूसरे सप्ताह में फिल्म ने 57.25 करोड़ रुपये जोड़े, जिसमें 43.3 करोड़ तमिल भाषा से आए। तीसरे सप्ताह में भी फिल्म को सबसे ज्यादा प्यार तमिल भाषा के दर्शकों का ही मिल रहा है।

आमरण
- फोटो : यूट्यूब
अमरण की कहानी
शिवकार्तिकेयन की फिल्म को समीक्षकों से काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। फिल्म की पटकथा ने लोगों को काफी प्रभावित इसलिए किया कि यह एक सैनिक के जीवन के विभिन्न पहलुओं को दिखाती है। शानदार एक्शन के साथ शिवकार्तिकेयन की साई पल्लवी के साथ लव स्टोरी भी दिखी। कश्मीर की घाटियों में उत्पन्न होने वाली समस्याओं और सैनिक जीवन की जीवंत झलक ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया।
Re Release Movies: 'तुम्बाड़' से लेकर 'रॉकस्टार' तक, दोबारा रिलीज होकर इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर