{"_id":"6744b11d5db570a00a0be6e3","slug":"amaran-box-office-collection-day-26-sivakarthikeyan-sai-pallavi-rajkumar-periasamy-movie-earning-2024-11-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amaran Box Office Collection Day 26: ‘अमरण’ की रफ्तार पर लगा ब्रेक, जानें सोमवार को कितने में सिमटी फिल्म","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Amaran Box Office Collection Day 26: ‘अमरण’ की रफ्तार पर लगा ब्रेक, जानें सोमवार को कितने में सिमटी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Mon, 25 Nov 2024 10:47 PM IST
सार
Amaran Box Office Collection Day 26: शिवकार्तिकेयन की फिल्म ‘अमरण’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में सोमवार को गिरावट देखने को मिली। हालांकि, फिल्म ने 200 करोड़ की कमाई कर ली है। आइए जानते हैं फिल्म का क्या कलेक्शन रहा?
विज्ञापन
अमरण
- फोटो : इंस्टाग्राम@ikamalhaasan
शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी की फिल्म 'अमरण' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया। हालांकि, यह सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। एक सैनिक की जिंदगी के इर्द-गिर्द धूमती इस फिल्म ने दर्शकों को सिनेमाघरों में आने के लिए मजबूर कर दिया। बीते शनिवारो और रविवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से अच्छी कमाई की, लेकिन सोमवार को फिल्म की कमाई में तेजी के साथ गिरावट दर्ज की गई है। आइए जानते हैं फिल्म ने 26वें दिन कितना कलेक्शन किया है?
Trending Videos
अमरण
- फोटो : इंस्टाग्राम
26वें दिन का कलेक्शन
'अमरण' के 26वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात की जाए तो इस दिन इसमें काफी कमी आई है। सैकनिल्क से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने अभी तक एक करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि, बीते शनिवार को फिल्म ने 3.5 करोड़ रुपये और रविवार को 4.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 208.50 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है।
Kriti Sanon IFFI Goa: “इंडस्ट्री नहीं मीडिया नेपोटिज्म का जिम्मेदार, वह दिखाता है, दर्शक दिलचस्पी लेते हैं”

- फोटो : वीडियो ग्रैब
फिल्म का बजट
राजकुमार पेरियासामी निर्देशित और कमल हासन, आर महेंद्रन और विवेक कृष्णनी द्वारा निर्मित ‘अमरण’ के बजट की बात की जाए तो रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को 130 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है। वहीं, फिल्म ने रिलीज के दूसरे सप्ताह में ही बजट के रुपये बॉक्स ऑफिस से निकाल लिए थे।

फिल्म की कहानी
शिवकार्तिकेयन की फिल्म ‘अमरण’ की कहानी एक सैनिक के जीवन के विभिन्न पहलुओं को दिखाती है। शानदार एक्शन के साथ शिवकार्तिकेयन की साई पल्लवी के साथ लव स्टोरी भी दिखी। कश्मीर की घाटियों में उत्पन्न होने वाली समस्याओं और सैनिक जीवन की जीवंत झलक ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया। इसे समीक्षकों से भी काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।

आमरण
- फोटो : यूट्यूब
तमिल जनता का मिला खूब प्यार
शिवकार्तिकेयन की इस फिल्म ने तमिल भाषा से सबसे ज्यादा कमाई की है। फिल्म को हिंदी समेत चार भाषाओं में रिलीज किया गया था। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले हफ्ते में 114.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसमें 93 करोड़ रुपये तमिल भाषा से फिल्म ने कमाए थे। वहीं, दूसरे सप्ताह में फिल्म ने 57.25 करोड़ रुपये जोड़े, जिसमें 43.3 करोड़ तमिल भाषा से आए।
The Sabarmati Report Collection Day 11: फ्लॉप की ओर बढ़ रही विक्रांत की फिल्म, लाखों में सिमटी कमाई