अमेजन प्राइम वीडियो ने 19 मार्च यानी मंगलवार को मुंबई में 'आर यू रेडी' इवेंट का आयोजन किया, जहां अमेजन ने इस साल के अपने 70 सीरीज और फिल्मों का एलान किया। इस लिस्ट में अमेजन के कई नए शोज और हिट सीरीज के सीक्वल भी शामिल हैं। अमेजन की इस घोषणा के के बाद से फैंस इन अपकमिंग सीरीज और फिल्मों के लेकर खूब उत्साहित हैं।
Amazon Prime: प्राइम वीडियो ने मिर्जापुर, पंचायत के अगले सीजन समेत 70 फिल्मों-सीरीज का किया एलान, देखें लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'आर यू रेडी' इंवेट में अमेजन ने वरुण धवन और समांथा प्रभु की 'सिटाडेल: हनी बनी', अनन्या पांडे की 'कॉल मी बे' और भूमि पेडनेकर की 'दलदल' जैसे नए प्रोजेक्ट के एलान हुए। वहीं, इस दौरान चर्चित वेब सीरीज 'मिर्जापुर 3' और 'पंचायत 3' की घोषणा भी की गई। इस दौरान इसकी पूरी स्टार कास्ट भी कार्यक्रम में मौजूद रही। चलिए आपको इवेंट में घोषणा की गई कुछ महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स के बारे में बताते हैं, जो इस साल दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।
इस लिस्ट में पहला नाम साल 2018 में आई सुपरहिट 'मिर्जापुर' वेब सीरीज की तीसरा भाग 'मिर्जापुर 3' है। 'मिर्जापुर' के दूसरे सीजन को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था, जो साल 2020 में रिलीज हुई हुई थी। अब 2024 में गुरमीत सिंह और आनंद अय्यर द्वारा निर्देशित इस सीरीज का तीसरा पार्ट रिलीज के लिए तैयार है। इवेंट में इस सीरीज से जुड़ी कई जानकारियां भी फैंस के साथ साझा की गई। फुटेज में अली फजल, रसिका दुग्गल, विजय वर्मा, श्वेता त्रिपाठी, ईशा तलवार और अन्य कलाकार भी नजर आए।
इसके अलावा टीवीएफ सीरीज की लोकप्रिय में 'पंचायत' भी शामिल है। इवेंट के दौरान 'पंचायत' सीरीज के तीसरे भाग का फर्स्ट लुक भी जारी किया गया। इस दौरान सीरीज की स्टारकास्ट जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता और रघुबीर यादव भी नजर आएं। गौरतलब है कि 'पंचायत' के पिछले दो भाग को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फुलेरा गांव की राजनीति और नोक-झोंक ने लोगों का खूब मनोरंजन किया था। अब इसके तीसरा भाग रिलीज के लिए तैयार है।
College Romance: 'कॉलेज रोमांस' के मेकर्स को मिली बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की एफआईआर
इसके अलावा इस कार्यक्रम में वरुण धवन और सामंथा स्टारर 'सिटाडेल: हनी-बनी' की भी घोषणा की गई, जिसका दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे है। 'द फैमली मैन' के बाद सामंथा का निर्देशक राज और डीके के साथ दूसरा प्रोजेक्ट है, जिसमें वे मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। 'सिटाडेल: हनी-बनी' हॉलीवुड 'सिटाडेल यूनिवर्स' की हिंदी रीमेक है।
Furiosa: फ्यूरियोसा का दूसरा ट्रेलर जारी, क्रिस हेम्सवर्थ के खिलाफ जंग लड़ने नए अवतार में लौटीं आन्या टेलर-जॉय