दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता के घर रविवार को एक नन्हे मेहमान ने दस्तक दी। सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर शुभदीप सिंह सिद्धू की मां चरण कौर ने 58 साल की उम्र में बठिंडा के निजी अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया। एक तरफ तो सभी छोटे मूसेवाला के जन्म पर पिता बलकौर सिंह को ढेर सारी बधाईयां दे रहे हैं। वही, दूसरी तरफ सरकार और कुछ लोग सोशल मीडिया पर बच्चे की आलोचना भी कर रहे हैं और उसके वैध होने का सबूत भी मांग रहे हैं। आइए जानते हैं कि मामला क्या है।
Sidhu Moosewala:'सबूत मांग रहे हैं कि क्या बच्चा जायज है', सिद्धू मूसेवाला के पिता का पंजाब सरकार पर बड़ा आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने हाल ही में आईवीएफ की प्रक्रिया के माध्यम से 60 साल की उम्र में अपनी पत्नी के साथ एक बच्चे का स्वागत किया। हालांकि, बलकौर सिंह ने अब कुछ चौंकाने वाले दावे किए हैं और पंजाब सरकार पर उनके बच्चे के जन्म को लेकर उन्हें और उनके परिवार को परेशान करने का आरोप लगाया है।
बलकौर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दावा किया कि पंजाब सरकार के अधिकारी उन्हें परेशान कर रहे थे और उनसे सवाल कर रहे थे कि क्या नवजात बच्चा जायज है।
उन्होंने कहा, "वाहेगुरु के आशीर्वाद से हमें हमारा शुभदीप वापस मिल गया, लेकिन सरकार मुझे सुबह से परेशान कर रही है और वे मुझसे बच्चे से संबंधित दस्तावेज पेश करने के लिए कह रहे हैं। वे मुझसे यह साबित करने के लिए कह रहे हैं कि बच्चा वैध है या नहीं।"
ਅਜਿਹਾ ਕਿਹੜਾ ਡਰ ਜਾਂ ਕਿਹੜੀ ਮਜਬੂਰੀ ਹੈ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਇੱਕ ਨਵ-ਜਨਮੇਂ ਬੱਚੇ ਦੀ ਖ਼ੁਸ਼ੀ ਵਿੱਚ ਵਿਘਨ ਪਾ ਰਹੀ ਹੈ? pic.twitter.com/b2y1kFYchn
उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से अनुरोध किया कि वे मां और बच्चे का इलाज पूरा होने दें, और फिर वह उनके मानदंडों का पालन करेंगे और सभी सवालों के जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि आईवीएफ प्रक्रिया के लिए सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया था और वह दस्तावेज भी प्रस्तुत करेंगे।
Chamkila: दिलजीत ने लाइव रिकॉर्ड किया है फिल्म 'चमकीला' के लिए गाना, अभिनेता ने फैंस के साथ साझा किया क्लिप