फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anant-Radhika: अनंत-राधिका की शादी से पहले नेक काम करने जा रहा अंबानी परिवार, सामूहिक विवाह का करेगा आयोजन

Sat, 29 Jun 2024 08:06 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 29 Jun 2024 08:06 AM IST
विज्ञापन
Ambani family is going to do a good deed before Anant Ambani Radhika wedding will organize a mass marriage
अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट - फोटो : इंस्टाग्राम

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट के साथ सात फेरे लेने जा रहे हैं। यह शादी मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगी। इस विवाह की चर्चा काफी लंबे समय से चली आ रही है। इस बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम से पहले अंबानी परिवार ने एक बड़ा फैसला लिया है। 

Ambani family is going to do a good deed before Anant Ambani Radhika wedding will organize a mass marriage
अनंत-राधिका - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, अंबानी परिवार की ओर से वंचित लोगों के लिए सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम अनंत-राधिका की शादी से ठीक 10 पहले आयोजित किया जाएगा। सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम से जुड़ा एक कार्ड भी तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखकर यह कहा जा सकता है कि यह आयोजन भी अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग कार्यक्रम का हिस्सा है।

Ambani family is going to do a good deed before Anant Ambani Radhika wedding will organize a mass marriage
अनंत-राधिका - फोटो : सोशल मीडिया

न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से साझा किए गए निमंत्रण की एक तस्वीर के मुताबिक अंबानी परिवार महाराष्ट्र के पालघर में वंचितों के सामूहिक विवाह का आयोजन करेगा। निमंत्रण पत्र के अनुसार 2 जुलाई को शाम 4:30 बजे पालघर के स्वामी विवेकानंद विद्यामंदिर में वंचितों का सामूहिक विवाह आयोजित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ambani family is going to do a good deed before Anant Ambani Radhika wedding will organize a mass marriage
अनंत अंबानी, राधिक मर्चेंट, नीता अंबानी। - फोटो : ANI

वायरल हो रहे लाल रंग के निमंत्रण पत्र में लिखा है, "अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह-पूर्व समारोह के हिस्से के रूप में, वंचितों का सामूहिक विवाह मंगलवार, 2 जुलाई 2024 को शाम 4:30 बजे स्वामी विवेकानंद विद्यामंदिर, वाडा, पालघर जिले में आयोजित किया जाएगा। इसमें आगे लिखा है, "नीता और मुकेश अंबानी इस नेक काम में अपना योगदान दे रहे हैं। वे अपने परिवार के साथ इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। हमें खुशी होगी अगर आप भी हमारे साथ मिलकर प्यार के इस जश्न को मना सकें।"

विज्ञापन
Ambani family is going to do a good deed before Anant Ambani Radhika wedding will organize a mass marriage
अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट - फोटो : इंस्टाग्राम

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले दो प्री-वेडिंग कार्यक्रम का आयोजन अंबानी परिवार कर चुका है। पहला जश्न सितारों और दिग्गज व्यवसायियों के साथ जामनगर में मनाया गया था। इस कार्यक्रम में दुनियाभर से गणमान्य लोग शामिल हुए और रिहाना जैसी वैश्विक हस्तियों ने भी प्रस्तुति दी। वहीं, दूसरा कार्यक्रम हाल ही में एक क्रूज में आयोजित किया गया था। इस पार्टी में 1200 लोग उपस्थित थे।  
Dominique Boutonnat: यौन उत्पीड़न मामले में डोमिनिक बाउटोनेट को तीन साल की सजा, CNC प्रमुख पद से दिया इस्तीफा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed