फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

King: अमिताभ बच्चन ने लगाई ‘अमर उजाला’ की खबर पर मुहर, इस फिल्म में शाहरुख से भिड़ते दिखेंगे अभिषेक

Tue, 16 Jul 2024 12:39 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 16 Jul 2024 12:39 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan confirms abhishek bachchan casting for shah rukh khan suhana khan film king by sharing post
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम: @amitabhbachchan

हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने 'अमर उजाला' की खबर पर मुहार लगाते हुए अपने बेटे अभिषेक बच्चन के शाहरुख खान की अगली फिल्म में शामिल होने की खबरों की पुष्टि कर दी है। 'अमर उजाला' ने सबसे पहले यह खबर सोमवार की शाम को ही ब्रेक कर दी थी। इस फिल्म का नाम 'किंग' रखा गया है। सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित और सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्मित इस फिल्म में शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी मुख्य भूमिका में हैं।



Junior B Vs SRK: शाहरुख की फिल्म ‘किंग’ में विलेन बनेंगे अभिषेक बच्चन, यहां पढ़िए पूरी जानकारी
 

amitabh bachchan confirms abhishek bachchan casting for shah rukh khan suhana khan film king by sharing post
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम: @amitabhbachchan

अमिताभ बच्चन ने अभिषेक के एक प्रशंसक की पोस्ट को दोबारा साझा किया, जिसमें उस प्रशंसक ने अपने पसंदीदा स्टार को 'किंग' में शाहरुख के खिलाफ नकारात्मक किरदार में देखने को लेकर उत्साह व्यक्त किया था। इस पोस्ट को साझा करते हुए बिग बी ने कैप्शन में लिखा, 'शुभकामनाएं अभिषेक... यह समय है।' वहीं अब इस खबर पर बिग बी खुद मुहर लगा चुके हैं कि 'किंग' में अभिषेक बच्चन का मुकाबला शाहरुख खान से होगा।
 

amitabh bachchan confirms abhishek bachchan casting for shah rukh khan suhana khan film king by sharing post
अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम: @bachchan

सोमवार, 15 जुलाई को सोशल मीडिया पर खबर सामने आई थी कि अभिषेक बच्चन को 'किंग' में खलनायक के रूप में लिया गया है। हालांकि, उनके खलनायक की भूमिका के बारे में विवरण गुप्त रखा गया है, लेकिन चर्चा यह है कि वे एक खतरनाक खलनायक का किरदार निभाएंगे। वहीं फिल्म में शाहरुख और सुहाना के किरदारों के बारे में भी विवरण गुप्त रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan confirms abhishek bachchan casting for shah rukh khan suhana khan film king by sharing post
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk

रिपोर्ट्स के अनुसार, 'किंग' में सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित कुछ बेहतरीन एक्शन सीक्वेंस होंगे, जिन्होंने 2023 की ब्लॉकबस्टर 'पठान' का निर्देशन किया था। अनिरुद्ध रविचंदर कथित तौर पर थीम म्यूजिक की रचना करने के लिए फिल्म की टीम में शामिल हो गए हैं। 'किंग' की शूटिंग इस साल के अंत में शुरू होने की उम्मीद है और यह 2025 में सिनेमाघरों में धमाल मचा सकती है।

विज्ञापन
amitabh bachchan confirms abhishek bachchan casting for shah rukh khan suhana khan film king by sharing post
सुहाना खान - फोटो : इंस्टाग्राम @suhanakhan2

इस फिल्म के जरिए सुहाना खान सिनेमाघरों में अपना डेब्यू करेंगी। हालांकि वे जोया अख्तर की नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई 'द आर्चीज' के जरिए अभिनय करियर की शुरुआत कर चुकी हैं, लेकिन बड़े पर्दे पर वे 'किंग' से डेब्यू करेंगी और पहली बार पिता के साथ स्क्रीन पर साथ नजर आएंगी। 'किंग' के अलावा अभिषेक के पास तरुण मनसुखानी की 'हाउसफुल 5' भी है, जिसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और संजय दत्त भी हैं। यह 6 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed