{"_id":"68e9c554fe11a3ec0907a8e7","slug":"amitabh-bachchan-most-iconic-films-mohabbatein-kabhi-khushi-kabhie-gham-pink-bhoothnath-sholay-kalki-2025-10-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'शोले' से लेकर 'ब्रह्मास्त्र' तक, यादगार हैं अमिताभ की ये फिल्में; दमदार किरदार से जीता दर्शकों का दिल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'शोले' से लेकर 'ब्रह्मास्त्र' तक, यादगार हैं अमिताभ की ये फिल्में; दमदार किरदार से जीता दर्शकों का दिल
Sat, 11 Oct 2025 08:23 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 11 Oct 2025 08:23 AM IST
सार
Amitabh Bachchan Birthday Special: अमिताभ बच्चन का आज जन्मदिन है। उन्होंने बॉलीवुड को हर दौर में बेहतरीन फिल्में दी हैं। आइए उनकी फिल्मों और उनके किरदारों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन आज 11 अक्तूबर को अपना 83वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने हर दौर में बॉलीवुड को बेहतरीन फिल्में दी हैं। उन्होंने अपने कई किरदारों से ट्रेंड सेट किया है। कई बार उनके हिसाब से फिल्में लिखी तक गईं हैं। जैसे-जैसे अमिताभ की उम्र बढ़ती गई, वैसे-वैसे उन्होंने अपने किरादर बदले। अमिताभ के जन्मदिन पर आइए जानते हैं कि उनकी कौन सी फिल्में सबसे ज्यादा यादगार रही हैं।
शोले
- फोटो : सोशल मीडिया
शोले
साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म 'शोले' मील का पत्थर है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने एक ऐसे शख्स का किरदार निभाया था जो मनमौजी रहता है। बाद में वह एक बड़े मकसद पर काम करता है। वह धर्मेंद्र के साथ मिलकर अपराधी गब्बर को सबक सिखाते हैं। फिल्म में उनके किरदार की सबसे यादगार बात यह रही कि उनके पास जो सिक्का होता है, उसमें दोनों तरफ एक ही निशान होता है। फिल्म में उनके साथ धर्मेंद्र भी थे।

जंजीर
- फोटो : सोशल मीडिया
जंजीर
साल 1973 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की फिल्म 'जंजीर' को अपनी अलग कहानी के लिए याद किया जाता है। फिल्म में उन्होंने एक ऐसे शख्स का किरदार निभाया था, जिसके माता-पिता की हत्या कर दी जाती है। फिर वह बड़ा होकर जासूस बनता है। कहानी तब बिगड़ती है जब हिंसा में कई मासूम बच्चों की मौत हो जाती है। इस फिल्म में जया बच्चन और पराण ने भी अभिनय किया था।

दीवार
- फोटो : सोशल मीडिया
दीवार
साल 1975 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की फिल्म 'दीवार' की आज भी खूब तारीफ होती है। इस फिल्म में अमिताभ ने ऐसे शख्स का किरदार निभाया था, जो अतीत से परेशान होकर अपराध का रास्ता पकड़ लेता है। हालांकि उनका छोटा भाई पुलिस अफसर बन जाता है। एक वक्त ऐसा आता है, जब दोनों का आपस में टकराव होता है। यह फिल्म अनोखी कहानी के लिए आज भी याद की जाती है।

डॉन
- फोटो : सोशल मीडिया
डॉन
साल 1978 में रिलीज हुई फिल्म 'डॉन' में अमिताभ बच्चन ने एक ताकतवर गैंगस्टर का किरदार निभाया था। हिंदी सिनेमा में शायद यह पहली बार था जब फिल्म में एक अपराधी को हीरो की तरह दिखाया गया था। इस फिल्म को इतना पसंद किया गया कि फरहान अख्तर ने इसका रीमेक बनाया। ये फिल्में 'डॉन: द चेज बिगिन्स अगेन (2006)' और 'डॉन 2 (2011)' हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Amitabh Bachchan: अमिताभ के बाद कौन होगा उनकी जायदाद का असली हकदार, एक्टर ने खुद किया खुलासा