सब्सक्राइब करें

बॉक्स ऑफिस पर जारी है 'कांतारा चैप्टर 1' का जलवा, 350 करोड़ के पार हुई कमाई; जानें बाकी फिल्मों का कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 11 Oct 2025 07:48 AM IST
सार

Box Office Collection Report: इन दिनों सिनेमाघरों में साउथ की फिल्में 'कांतारा चैप्टर 1' और 'दे कॉल हिम ओजी' चल रही है। वहीं बॉलीवुड फिल्में 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' और 'जॉली एलएलबी 3' भी है। जानिए इनका शुक्रवार का कलेक्शन।

विज्ञापन
Kantara Chapter 1 Box Office Collection day 9 earn more than 350 crore
बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार का दिन फिल्मों की कमाई के लिहाज से मिला-जुला रहा। पिछले कुछ दिनों की तरह साउथ की फिल्में बॉलीवुड पर भारी रहीं। आइए जानते हैं इन दिनों सिनेमाघरों में चल रहीं फिल्मों 'कांतारा चैप्टर 1', 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी', 'दे कॉल हिम ओजी' और 'जॉली एलएलबी 3' ने शुक्रवार को कितनी कमाई की है।
Trending Videos
Kantara Chapter 1 Box Office Collection day 9 earn more than 350 crore
कांतारा चैप्टर 1 - फोटो : एक्स
कांतारा चैप्टर 1
ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। इस फिल्म ने शुक्रवार को 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की अब तक कुल कमाई 359.40 करोड़ रुपये हो गई है। यह फिल्म साल की उन चुनिंदा फिल्मों में शामिल हो गई है, जिसने 350 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

फिल्म रिव्यू पढ़ें: Kantara Chapter 1 Movie Review: ऋषभ शेट्टी ने जीता दिल, एक्शन सीन दमदार; बीच में भटके पर क्लाइमैक्स ने संभाला
विज्ञापन
विज्ञापन
Kantara Chapter 1 Box Office Collection day 9 earn more than 350 crore
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' - फोटो : सोशल मीडिया
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
दो अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की कमाई धीमी रफ्तार से जारी है। पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 9.25 करोड़ रुपये से खाता खोला था। शुक्रवार को फिल्म की कमाई सिर्फ 2 करोड़ रुपये रही। अब तक इस फिल्म ने कुल 43.10 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इस फिल्म की कमाई पर 'कांतारा चैप्टर 1' का असर पड़ा है।
Kantara Chapter 1 Box Office Collection day 9 earn more than 350 crore
दे कॉल हिम ओजी - फोटो : एक्स
दे कॉल हिम ओजी
पवन कल्याण की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' का जादू अब कम होने लगा है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 63.75 करोड़ रुपये से खाता खोला था। 16वें दिन शुक्रवार को फिल्म ने 72 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 188.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 'कांतारा चैप्टर 1' की रिलीज के बाद इस फिल्म की कमाई घटी है।
विज्ञापन
Kantara Chapter 1 Box Office Collection day 9 earn more than 350 crore
जॉली एलएलबी 3 - फोटो : एक्स
जॉली एलएलबी 3
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' की कमाई में अब काफी गिरावट देखने को मिल रही है। पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ रुपये से खाता खोला था। इस फिल्म ने 22वें दिन शुक्रवार को सिर्फ 50 लाख रुपये कमाए। अब तक इस फिल्म की कमाई 110.80 करोड़ रुपये हो गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed