फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amitabh Bachchan: जामनगर से लौटते ही बिग बी ने बांधे अंबानी की तारीफों के पुल, कहा- देर से हां, लेकिन...

Mon, 04 Mar 2024 10:32 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 04 Mar 2024 10:32 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan shares a Note and praised Anant Ambani Radhika Merchant pre Wedding Function
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन उम्र के इस पड़ाव पर भी काफी सक्रिय हैं। वे न सिर्फ फिल्मों में पूरे जोश के साथ काम कर रहे हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। अमिताभ बच्चन सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिलचस्प पोस्ट साझा करते रहते हैं। हाल ही में, अभिनेता अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन का हिस्सा बने थे। समारोह से आने के तुरंत बाद बिग बी ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है।

Amitabh Bachchan shares a Note and praised Anant Ambani Radhika Merchant pre Wedding Function
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

 अमिताभ बच्चन ने जामनगर की अपनी यात्रा के तुरंत बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संदेश पोस्ट किया। अभिनेता ने रविवार को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग समारोह में भाग लिया था। उत्सव के अंतिम दिन अभिनेता ने परिवार के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। उनके साथ उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या बच्चन भी थीं ।

Amitabh Bachchan shares a Note and praised Anant Ambani Radhika Merchant pre Wedding Function
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

 अमिताभ बच्चन ने एक्स पर एक नोट साझा किया, जिसमें लिखा था, "टी 4939 ... देर से हां, लेकिन दिखावा कभी नहीं । " हालांकि पोस्ट मे अभिनेता क्या कहना चाह रहे थे, यह काफी अस्पष्ट था फिर भी बिग बी ने शादी से पहले के उत्सवों के बारे में बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan shares a Note and praised Anant Ambani Radhika Merchant pre Wedding Function
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बी ने अपने ब्लॉग पर प्री-वेडिंग पार्टी में शामिल होने से लेकर वनतारा तक जाने के बारे में काफी खुलकर बातें की। महानायक ने अपनी इस जर्नी को बेहद यादगार और कभी नहीं भूल पाने वाला अनुभव बताया। उन्होंने लिखा है कि इससे पहले उन्होंने इतनी शानदार चीजें कभी नहीं देखी थीं।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan shares a Note and praised Anant Ambani Radhika Merchant pre Wedding Function
अमिताभ बच्चन - फोटो : twitter

उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा है कि रविवार को हमारे जलसा के दरवाजे नहीं खुले .. लेकिन एक शादी का दरवाजा जरूर खुला था। शादी के लोकेशन से लेकर हर चीज को देखकर यह कहना होगा कि पहले कभी ऐसा अनुभव नहीं किया था। हर दृश्य काफी बेहतरीन था। वनतारा पशु राहत सुविधा को देखना एक सुखद अनुभव था। अमिताभ ने आगे लिखा, 'श्लोकों की महिमा, मंत्रों के जाप ने पूरे वातावरण को खुशनुमा बना दिया था।'

Anant Radhika Pre Wedding: अनंत की होने वाली दुल्हन का दिखा जलवा, अंबानी परिवार में आया खुशियों का मौसम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed