फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anant Radhika Pre Wedding: प्री-वेडिंग में शाहरुख ने गौरी के साथ किया डांस, 'वीर-जारा' के गाने पर बांधा समा

Mon, 04 Mar 2024 10:12 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Mon, 04 Mar 2024 10:12 AM IST
सार



 

विज्ञापन
Anant Radhika Pre Wedding Shahrukh danced with Gauri danced to the song of Veer-Zaara See pictures
शाहरुख खान परिवार के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग फंक्शन रविवार को संपन्न हो गया। गुजरात के जामनगर में 1 मार्च 2024 से शुरू हुए इस प्री-वेडिंग का रविवार को आखिरी दिन था। इस दौरान इस जश्न में देश-विदेश की तमाम चर्चित और दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। मनोरंजन जगत से लेकर बिजनेसमैन, क्रिकेटर, और दुनियाभर से आए मेहमानों ने कार्यक्रम में चार चांद लगाए। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो धीरे-धीरे सामने आ रही है। प्री-वेडिंग फंक्शन के आखिरी दिन भी बॉलीवुड के सितारों के परफॉर्मेंस हुए, जिसमें शाहरुख खान ने पत्नी गौरी के साथ डांस किया।



 
Anant Radhika Pre Wedding Shahrukh danced with Gauri danced to the song of Veer-Zaara See pictures
शाहरुख खान परिवार के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
कार्यक्रम में शाहरुख पत्नी गौरी और बेटे अबराम के साथ पहुंचे। कार्यक्रम में शाहरुख क्रीम कलर के कुर्ते और पजामे में नजर आएं, वहीं गौरी ने डार्क ब्लू और सिल्वर कलर आउटफिट में नजर आईं। वहीं, अबराम खान काले कुर्ते और पजामे में नजर आए। कार्यक्रम में शाहरुख ने गौरी के साथ अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'वीर-जारा' के गाने मैं यहां हूं पर डांस भी किया। शाहरुख और गौरी को एक साथ डांस करते देख लोगों ने खूब तालियां बजाईं।


 
Anant Radhika Pre Wedding Shahrukh danced with Gauri danced to the song of Veer-Zaara See pictures
शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग फंक्शन के दूसरे दिन शाहरुख, सलमान और आमिर खान के डांस ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। तीनों खान ने एक साथ 'आरआरआर' के सुपरहिट गाने 'नाटू नाटू' गाने पर डांस किया था। इस दौरान राम चरण भी तीनों खान के साथ डांस करते दिखे थे। इस दौरान सलमान, आमिर और शाहरुख ने 'छैया छैया', 'जीने के हैं चार दिन' और 'रंग दे बसंती' के गाने 'मस्ती की पाठशाला' के स्टेप करते दिखे।
Anant Radhika Pre Wedding: अनंत-राधिका के फंक्शन में दिखा सितारों का जलवा, खास तस्वीरों ने बटोरीं सुर्खियां


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Anant Radhika Pre Wedding Shahrukh danced with Gauri danced to the song of Veer-Zaara See pictures
अनंत-राधिका प्री वेडिंग इवेंट - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा शाहरुख ने साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' के गाने 'झूमे जो पठान' पर भी डांस किया था। वहीं, दिलजीत दोसांझ के लवर गाने पर उन्होंने बेटी सुहाना खान, अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा, अनन्या पांडे और शनाया कपूर के साथ भी डांस किया।
Bastar The Naxal Story Trailer: रायपुर में रिलीज होगा सुदीप्तो की ‘बस्तर’ का ट्रेलर, नए पोस्टर ने बनाया माहौल

 
विज्ञापन
Anant Radhika Pre Wedding Shahrukh danced with Gauri danced to the song of Veer-Zaara See pictures
बिल गेट्स और मार्क जुकरबर्ग - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग फंक्शन में दुनिया के दिग्गज कंपनियों के मालिक बिल गेट्स, मार्क जुकरबर्ग भी नजर आए। वहीं, मनोरंजन जगत से रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और खेल जगत से एमएस धोनी और सानिया नेहवाल जैसी हस्तियों ने शिरकत की।
Indian Idol 14 Winner: कानपुर के वैभव गुप्ता के सिर सजा 'इंडियन आइडल 14' का ताज, ट्रॉफी के साथ मिले ये ईनाम

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed